फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बालिका को गलत नीयत से ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

बालिका को गलत नीयत से ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Tue, 22 May 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बालिका को गलत नीयत से ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को जंगल में ले गया युवक
जानीखुर्द। जानी क्षेत्र के एक गांव में एक युवक एक नौ साल की बच्ची को टॉफी देकर गलत नीयत से गांव से बाहर सुनसान जगह पर ले गया लेकिन ग्रामीणों ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।

जानी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नौ वर्षीय बालिका रविवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान गांव का ही रहने वाला एक युवक वहां आया। युवक ने बालिका को खाने के लिए टॉफी दी। इसके बाद और टॉफी देने के बहाने वहां से अपने साथ ले गया। युवक बालिका को गांव से बाहर जंगल में ले गया। इस दौरान खेत से आ रहे गांव के दो युवकों ने आरोपी युवक को एक बालिका के साथ सुनसान जंगल में जाते देखा, तो उन्होंने युवक से पूछ लिया कि बालिक कौन है। इतना सुनते ही आरोपी युवक घबरा गया। वह बालिका को वहीं छोड़ भागने लगा। इस पर दोनों युवकों ने आरोपी युवक को घेर कर पकड़ लिया। दोनों उसे गांव में ले आए। दूसरी और बालिका के अचानक गायब होने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बालिका को सही सलामत देखकर उनकी जान में जान आई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की तहरीर पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


खास बातें:
ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed