{"_id":"5b0332fb4f1c1bf36b8b5039","slug":"15269363106-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी की पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी की पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई
Updated Tue, 22 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजीव गांधी के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
बहसूमा/मवाना/जानीखुर्द। रामराज में सोमवार को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. पंकज प्रभात गौतम के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक मेें भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. गौतम ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज कानून बनाकर दलित, पिछडे़ समाज के विकास व राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाने, देश में संचार क्रांति की मशाल जलाई तथा देश के अट्ठारह साल के युवा को मतदान का अवसर दिया। डॉ. अहसान, इमामुद्दीन, योगी जाटव, पूनम शर्मा, अजब सिंह एडवोकेट, कैप्टन अनिल कुमार, सुभाष गुर्जर, सुनित योगी आदि उपस्थित रहे।
मवाना में जगह जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें देश का विकास पुरुष बताया। मोहम्मद इलियास, योगराज सिंह, विनोद कुमार, इरशाद, रुपचंद, बिजेंद्र, डॉ. सलीम, इमामुद्दीन, अजब सिंह, सुभाष गुर्जर, सुमित, डॉ. मनोज, नरेश, लाल सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं जानी खुर्द में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आयोजित बैठक में सोमवार को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 27वीं पुण्य तिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई। मंडल अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज कानून लाकर ग्राम पंचायत को मजबूत करने का काम किया। महेंद्र सिंह पांचली, विजय चिकारा, ओमवीर शर्मा, नवाजिश, आसमोहम्मद, ब्रह्मपाल शर्मा, यामिन मुखिया, गुलजार, राधेश्याम शर्मा, उदयवीर, हरशरण शर्मा, पवन शर्मा, गोपीचन्द्र शर्मा, अशोक उपाध्याय, राजकुमार, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजीव गांधी का बलिदान दिवस मनाया
परीक्षितगढ़। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का बलिदान दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में पं. अमित शर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पं. सत्यप्रकाश गौतम ने राजीव गांधी के विषय युग पर विचार गोष्ठी कर उन्हें लोगों का मसीहा बताया। संचालन अल्लामेहर एवं संदीप धामा ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. आफाख, जाकिर सलमानी, सरताज छोटन, जावेद अली, राजेश शर्मा, मोहसिन खान, राजू बाबरा, मनोज सिंह, चौधरी जितेंद्र सिंह, अमित शर्मा, आजम खां, टीटू, विकल भाटी, जितेंद्र जाटव, जयसिंह जाटव, गणेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे। वहीं इससे पूर्व प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर कांग्रेस जनों ने मरीजों को फल वितरित किए।
चोरी की योजना बनाते तीन दबोचे
बहसूमा। पुलिस ने रहमापुर स्थित कब्रिस्तान से तीन चोरों को चोरी की योजना बनाते समय दबोचने का दावा किया है। बाद में उनकी निशानदेही से तीन माह पूर्व रहमापुर में हुई चोरी के मोबाइल, सोने चांदी के जेवर आदि सामान बरामद कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली की रहमापुर स्थित कब्रिस्तान के पास तीन युवक चोरी की योजना बनाकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। आनन-फानन में पुलिस ने कब्रिस्तान के स्थान की घेराबंदी कर तीन युवकों को दबोच थाने ले आई। पुलिस को उनको तलाशी में एक चाकू व चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए लोहे की संभल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में युवकों ने चोरी की वारदात करना कबूल किया। उन्होंने अपने नाम पिंटू पुत्र भगत सिंह व रवि पुत्र राजेंद्र निवासी रहमापुर व मोहित उर्फ मंलिगा पुत्र ओमप्रकाश कस्बा हस्तिनापुर बताया। बाद में उनकी निशानदेही से दो मोबाइल जो उन्होंने रहमापुर से फरवरी माह में सोनवीर व अजय के यहां से चोरी करना स्वीकार किया बरामद किया। इसके अलावा चांदी के जेवर, एक मंगल सूत्र, दो टीका, दो जोडी पाजेब, दो जोड़ी बिछुआ बरामद किया। एसओ का कहना है कि पिंटू शातिर चोर व गैंग लीडर है। उस पर हस्तिनापुर थाने में चार, मवाना में दो व परीक्षितगढ़ थाने में एक चोरी का मुकदमा पंजीकृत है। उक्त तीनों आरोपियों को संगीन धाराओं में जेल भेज दिया है।
बैंकों में कनेक्टिविटी नहीं होने से उपभोक्ता परेशान
बहसूमा। बीते एक सप्ताह से क्षेत्र के बैंकों की कनेक्टिविटी कई घंटे चले जाने से व्यापारी व किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने बैंकों के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। बहसूमा स्थित बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज से कस्बा स्थित सिंडिकेट बैंक, जिला सहकारी बैंक, बडोदरा बैंक बटावली, पंजाब नेशनल बैंक मौड़ खुर्द व रामराज स्थित पंजाब नेशनल बैंक तथा पंजाब एंड सिंध बैंक जुडे़ हैं। जिससे हजारों व्यापारी व किसान रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से बैंकों में लेन-देन करते है। बीते एक सप्ताह से बैंकों में कनेक्टिीविटी नहीं है। कनेक्टिविटी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार का कहना है कि शनिवार दोपहर को गई कनेक्टिविटी सोमवार अपराहन तीन बजे आई है। कनेक्टिविटी की शिकायत उच्चाधिकारियों व बीएसएनएल के हैड ऑफिस में शिकायत कर चुके हैं। वहीं सिंडिंकेट बैंक के प्रबंधक कपिल देव का कहना है कि कनेक्टिविटी चले जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर दी गई है जानकारी मिली है कि मेरठ हैड ऑफिस से ही तकनीकी खराबी हो रही है।