{"_id":"5b0332f44f1c1bdf408b6d99","slug":"152693630311-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में लाउडस्पीकर की अनुमति देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में लाउडस्पीकर की अनुमति देने की मांग
Updated Tue, 22 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने की मांग
मवाना। फलावदा रोड स्थित एक मंदिर के महंत के साथ आधा दर्जन ग्रामीण सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और मंदिर में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमित देने की मांग की।
बताते चले कि फलावदा रोड स्थित शिव आश्रम में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर एक व्यक्ति की शिकायत पर लाउडस्पीकर बंद करा दिया गया था। सोमवार को इस मामले में मंदिर के महंत शिवदास महाराज उर्फ रकम सिंह आधा दर्जन ग्रामीणों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम राकेश यादव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति ने चुनावी रंजिश के चलते शिकायत की है, जबकि किसी भी ग्रामीण को कोई आपत्ति नहीं है। एसडीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।