फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रमजान के पहले अशरे में बरसती अल्लाह की रहमत

रमजान के पहले अशरे में बरसती अल्लाह की रहमत

Tue, 22 May 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
रमजान के पहले अशरे में बरसती अल्लाह की रहमत

विज्ञापन
रमजान के पहले अशरे में बरसती है अल्लाह की रहमत
सरूरपुर। रमजान महीने में तीन अशरे होते है जिनमें पहले अशरे में बंदों पर अल्लाह की रहमत बरसती है। अल्लाह के रसूल ने फरमाया कि रमजान उल मुबारक बड़ा ही बरकत का महीना है। इस महीने में हर इबादत का सवाब 70 गुना बढ़ा दिया जाता है।

मौलाना यूसुफ कासमी ने बताया कि रमजान के पहले दस दिन के अशरे में अल्लाह की खास रहमत बरसती है। दूसरे अशरे में अल्लाह लोगों के गुनाहों को ज्यादा माफ करता है और तीसरे अशरे में अल्लाह अपने बंदों को दोजख से छुटकारा अता फरमाते हैं। उन्होंने बताया कि इस रमजान माह में नमाज तरावीह एक ऐसी इबादत है जिसमें कुरान शरीफ पढ़ी जाती है। इस माह में एतिकाफ के बारे में बड़ी फजीलत है। एतिकाफ एक ऐसी इबादत है जो सब कुछ छोड़कर अपने परवरदिगार की बारगाह में आकर बैठ जाए। एतिकाफ करने वाले इंसान का सोना, जागना, खामोश रहना, चलना, बैठना गर्ज यह कि उसके चौबीस घंटे इबादत में लिखे जाते हैं। इमाम मौलाना इरशाद ने बताया कि इस पाक महीने में अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों का खजाना लुटाता है और भूखे-प्यासे रहकर खुदा की इबादत करने वालों के गुनाह माफ हो जाते हैं। रमजान माह में दोजख (नरक) के दरवाजे बंद कर दिए जाते है और जन्नत की राह खोल दी जाती हैं। बताया कि रोजे रखने का असल मकसद महज भूख-प्यास बर्दाशत करना नहीं हैं बल्कि रोजे की रूह दरअसल नफ्स पर काबू, अल्लाह के तरीके पर अकीदत और सही राह पर चलने के इरादे पर मुस्तैदी से अमल में बसती हैं। जिससे रोजेदारों में भले-बुरे को समझने की सलाहियत पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed