{"_id":"5b02cace4f1c1be7408b6def","slug":"15269096419-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में चली उपचारात्मक शिक्षण क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में चली उपचारात्मक शिक्षण क्लास
Updated Mon, 21 May 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। मटौर स्थित श्री मल्हूू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने अपनी छात्राओं को पब्लिक स्कूलों के बराबर खड़ा करने का संकल्प लेते हुए ग्रीष्म अवकाश में उपचारात्मक शिक्षण इंग्लिश स्पीकिंग, कुकिंग कोर्स व डांस क्लास प्रारंभ की गई। ये क्लास 20 से 31 मई तक चलेंगी।
स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि विद्यालय में अधिकतर निम्न एवं मध्यवर्गीय परिवारों की बच्चियां पढ़ने आती हैं। जिनके घरों में अधिकतर सदस्य अशिक्षित हैं। गर्मियों की छुट्टियों का स्कूल की छात्राएं सही उपयोग कर सकें। इसलिए इन कक्षाओं का संचालन विद्यालय में किया गया है। ये पूरी तरह से निशुल्क हैं। हालांकि पब्लिक स्कूलों में इन सब की अलग से फीस ली जाती है। उन्होंने बताया कि छात्राओं को पर्यावरण प्रेम एवं स्वच्छता आदि के विषय में जागरूक करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाते हैं।