{"_id":"5ae6377c4f1c1b350b8b7365","slug":"15250369245-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से चढ़ गया पारा, बदल सकता है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से चढ़ गया पारा, बदल सकता है मौसम
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में लू भरी गर्मी, रात को बूंदाबांदी
मोदीपुरम। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को मौसम फिर से गर्म हो गया। इससे दिन का पारा फिर 39 के पार पहुंच गया। दोपहर के समय सूरज की तपिश तेज थी और लू का असर भी बना हुआ था। वहीं, रात को बूंदाबांदी हो गई। मौसम विभाग ने सोमवार से मौसम में कुछ नरमी आने और बादल छाने की संभावना जताई है।
कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव के बीच दिन का तापमान रविवार को फिर से बढ़ गया। दिन में गर्मी के तेवर भी तल्ख रहे। समय से पहले गर्मी का असर और चढ़ता पारा मौसम को बदल रहा है। कुछ दिन पहले आई बारिश और आंधी के बीच अधिकतम तापमान गिर गया था। लेकिन अब फिर से बढ़ गया है। शाम को आसमान पर बादल छाए तो लगा कि आंधी आ सकती है। देर रात तेज हवा चलने के साथ ही बूंदाबांदी हो गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी और रात में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अगले 24 घंटे में मौसम बदलने की संभावना है। कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है।