{"_id":"5ae1f8e84f1c1b65098b678b","slug":"15247587614-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूंड टीम का ललियाना मे छापा ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूंड टीम का ललियाना मे छापा ।
Updated Thu, 26 Apr 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंद्रा। गांव ललियाना के मुख्य बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर ने बृहस्पतिवार को परचून, दूध, मिठाई आदि दुकानों पर छापा मारा। इससे गांव के दुकानदारों पर हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई से ललियाना का मैन बाजार बंद हो गया।
टीम ने सबसे पहले दुकानदार ललित के किराना स्टोर पर छापा मारा। इससे दुकानदार के होश उड़ गए। उसके द्वारा जल्द लाइसेंस बनवाने के आश्वासन पर उसे छोड़ दिया। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर धीरेंद्र आर्य ने गांव में दूध की डेयरी पर छापा मारा। टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में दहशत है। वहीं, दुकानदार अनिल कुमार का कहना है कि दुकान पर टीम ने मिठाई के सैंपल लेने की बात कही। उसके गिड़गिड़ाने पर टीम ने छोड़ दिया। वहीं, दुुकान का लाइसेंस बनवाने की हिदायत दी। जिस पर दुकानदार ने चैन कि सांस ली। वहीं, कई दुकानदारों ने कार्रवाई के डर से शाम तक दुकान नहीं खोली। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, फूड इंस्पेक्टर धीरेंद्र आर्य ने बताया कि गांव में टीम निरीक्षण के लिए गई थी। किसी भी दुकानदार से कोई साठगांठ नहीं की गई है। गांव में सभी दुुकानदारों को लाइसेंस बनवाने की हिदायत दी है।