{"_id":"5ae1ee994f1c1b330a8b6b4e","slug":"152475612110-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन के सफाई अभियान में जुटे बागपत और मेरठ के सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन के सफाई अभियान में जुटे बागपत और मेरठ के सफाईकर्मी
Updated Thu, 26 Apr 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में संचालित निर्मल हिंडन कार्यक्रम के पांचवे दिन भी सफाई अभियान जारी रहा। हिंडन सेवा में लगे सैकड़ों हिंडन मित्र व मशीनें लगातार सफाई के कार्य में लगे हैं। बृहस्पतिवार को हिंडन सेवा में मेरठ व बागपत जनपदों की नगर पालिकाओं व विभिन्न गांवों के सफाई कर्मी, जेसीबी मशीनों व किसानों ने सफाई कार्य में भाग लिया।
निर्मल हिंडन के सदस्य रमनकांत त्यागी ने बताया कि हिंडन सेवा के पांचवें दिन पुरा महादेव पुल के दोनों ओर देखने पर अविरल बहती हुई नजर आने लगी है, जो कि पांच दिन पहले तक जल कुंभी व अन्य गंदगी से भरी हुई थी। जिसको ग्रामीणों के सहयोग से बृहस्पतिवार को मेरठ और बागपत जनपद के क्षेत्र में साफ किया गया। यह एक अनूठा प्रयास प्रारंभ हुआ है जिसके परिणाम अब दिखने लगे हैं। शुक्रवार से नदी की सफाई के साथ-साथ सौंदर्यीकरण व नाप-जोख का कार्य भी प्रारंभ होगा। इस सफाई अभियान में समाज व सरकार का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। नदी से निकाली जाने वाली जलकुंभी को खाद में परिवर्तित करने का कार्य भी किया जा रहा है। आज के भंडारे की व्यवस्था लाहौर गढ़, मिर्जापुर तथा रासना गांव के वरिष्ठ समाजसेवी अमरीश त्यागी, सचिन प्रधान का नेतृत्व किया। इस दौरान अरुण त्यागी, जगपाल त्यागी, राजीव त्यागी, नरेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह आदि ने सहयोग किया। बृहस्पतिवार को करीब 300 लोगों और छह मशीनों ने मिलकर कार्य किया। निर्मल हिंडन की टीम के सदस्य शुभम कौशिक भी हिंडन सेवा के दौरान मौजूद रहे।
मुख्य बातें
निर्मल हिंडन कार्यक्रम के तहत पांचवें दिन भी जारी रहा अभियान