{"_id":"5ae08e184f1c1b82028b6596","slug":"1524665881366-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किनौनी चीनी मिल ने 66 लाख कुन्टल गन्ने की पैराई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किनौनी चीनी मिल ने 66 लाख कुन्टल गन्ने की पैराई की
Updated Wed, 25 Apr 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा। किनौनी चीनी मिल ने 170 दिन के पेराई सत्र में एक करोड़ 66 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर 11 फीसदी औसत रिकवरी के चलते 17 लाख 35 हजार बोरे चीनी बनाई है। वहीं, मिल प्रबंधन ने गन्ने की कम आवक देखते हुए मिल बंदी का प्रथम नोटिस जारी कर दिया है। जिन किसानों के पास गन्ना पर्चियां नहीं हैं उनके लिए पर्चियां मिल प्रबंधन ने फ्री करने का दावा किया है।
मिल के उपाध्यक्ष केपी सिंह ने बुधवार को पत्रकारों को जानकारी दी कि मिल ने गत नौ नवंबर को अपने चौदहवें पेराई सत्र का शुभारंभ किया था। 170 दिन के पेराई सत्र में एक करोड़ 66 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की है। अब तक का सबसे अधिक रिकार्ड पेराई मिल ने बनाया है। उन्होंने बताया कि मिल की पेराई क्षमता सवा लाख कुंतल प्रतिदिन है। इसकी सापेक्ष मिल ने बुधवार को 80 हजार कुंतल गन्ने की पेराई की है। उन्होंने बताया कि गन्ने की आवक कम होने से मिल ने 28 अप्रैल को बंद करने के लिए प्रथम नोटिस जारी करके प्रशासन एव किसानों को अवगत करा दिया है। इसके लिए उन्होंने किसान से अपील की है कि वे जल्द से जल्द गन्ने की छिलाई कर मिल को हर हाल में आपूर्ति कर दें।