फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वेद स्कूल में अंतर्सदनीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

वेद स्कूल में अंतर्सदनीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

Sun, 22 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
वेद स्कूल में अंतर्सदनीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
नेहरू ने गांधी सदन को 3-1 से हराया
मोदीपुरम। सिवाया स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में एक अंतर्सदनीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कक्षा तीन चार व पांच के बच्चों के बीच संपन्न हुई। प्रतियोगिता में गांधी, नेहरू पटेल एवं टैगोर सदनों के बच्चों ने अनुशासनात्मक ढंग से खेलकर अपनी खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा निदेशक राजेंद्र कुमार गुप्ता ने बच्चों का परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कड़ी मेहनत के साथ खेल भावना से खेल खेलने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का पहला मैच गांधी व नेहरु सदन के बीच हुआ। दोनों ही सदन के खिलाड़ी अपने सदन को विजय की ओर ले गए। मैच का पहला गोल गांधी सदन के विभोर ने किया तथा दूसरा नेहरु सदन के दीपांशु ने किया। दोनों का स्कोर बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूट के माध्यम से निर्णय लिया गया। जिसमें नेहरु सदन 3-1 से विजयी रहा। प्रतियोगिता का दूसरा मैच पटेल व टैगोर सदन के बीच हुआ। टैगोर सदन 2-1 से विजय हुआ। मैन ऑफ द मैच का खिताब कक्षा पांच के अंश के नाम रहा। स्कूल चेयरमैन अजित कुमार, निदेशक प्रशासन सलीम अहमद, शिक्षा निदेशक राजेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सुमित कुमार, बेबी भराला आदि मौजूद रहे।

खास बातें:
वेद इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई अंतर्सदनीय फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed