फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एमडीए की कार्रवाई के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे

एमडीए की कार्रवाई के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे

Sat, 21 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
एमडीए की कार्रवाई के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे
एमडीए की कार्रवाई के विरोध में अनशन
विज्ञापन

मोदीपुरम।
साक्षी नर्सिंग होम पर सील की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को नर्सिंग होम के बाहर मेरठ नर्सिंग होम एसोसिएशन के साथ कई संगठन अनशन पर बैठ गए। अनशन शुरू होने की सूचना पर एमडीए टीम कार्रवाई करने नहीं आई।
पल्लवपुरम फेज टू में डॉ. राजकुमार साक्षी नर्सिंग होम का संचालन कर रहे हैं। क्षेत्र के कुछ लोगों ने आवासीय क्षेत्र में नर्सिंग होम संचालन की शिकायत की थी। इस पर प्राधिकरण ने संचालक को नोटिस भेजा कि वह अपना पक्ष रखें, अन्यथा 20 अप्रैल को नर्सिंग होम पर सील लगा दी जाएगी। शुक्रवार को एमडीए की कार्रवाई का जब मेरठ नर्सिंग होम एसोसिएशन, पल्लवपुरम मोदीपुरम व्यापार संघ, राजपूत महासभा और क्षत्रिय महासभा को पता चला तो वह नर्सिंग होम के बाहर अनशन पर बैठ गए। हालांकि एमडीए टीम कार्रवाई करने नहीं पहुंची। नर्सिंग होम संचालक डॉ. राजकुमार का कहना है कि पल्लवपुरम में आवासीय क्षेत्र में कई नर्सिंग होम है। मगर कार्रवाई सिर्फ उनके नर्सिंग होम पर की जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर डॉ. अम्बेश पंवार, सचिव डॉ. कुंवर अनीस खान, डॉ. पुष्पेंद्र पंवार, डॉ. जेवी चिकारा, डॉ. शेखर, शिशिर जैन, डॉ. मधु सिंह, डॉ. ज्योति कौशल, डॉ. अर्चना मित्तल, डॉ. पीयूष, राकेश सोम, निरंजन पुंडीर, शीलेंद्र चौहान, प्रेमपाल सिंह, पार्षद विक्रांत ढाका, भाजपा जिला उपाध्यक्ष समीर चौहान, मंडल अध्यक्ष ओपी सिंह, रुपेंद्र सिंह, महेश चौहान, रविंद्र शर्मा, समीर चौहान, सुनील, दिनेश, राकेश प्रधान, सरदार दलजीत सिंह, विजय आनंद, प्रधान बबलू दुल्हैडा, बबलू मटौर, पवन, राकेश प्रधान, जयवीर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल से कर रहे शिकायत
शिकायतकर्ता नवीन सिरोही का कहना है कि वह चार साल से लगातार शिकायत कर रहे हैं। जब कार्रवाई का वक्त आता है तो संचालक अनशन पर बैठ जाते हैं। उधर नर्सिग होम संचालक डॉ. राजकुमार का कहना है कि शिकायतकर्ता खुद को मुख्य सचिव का रिश्तेदार बताकर गलत शिकायत कर रहा है।

खास बातें:
सीसीएसयू कैंपस में छह कोर्सों में एडमिशन के लिए होने थे रजिस्ट्रेशन
सीसीएसयू की वेबसाइट पर नहीं मिला लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed