फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

Sat, 21 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 21 पदों पर 49 उम्मीदवार ही मैदान में डटे हैं। शुक्रवार को अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इससे साफ हो गया कि इस बार अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी मंडल आरएच अंसारी, नगेंद्र सिंह यादव व जगदीश गिरी ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस न लेने के बाद अध्यक्ष पद पर 03, महामंत्री पद पर 05, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 03, उपाध्यक्ष पद पर 05, कोषाध्यक्ष पद पर 04, संयुक्त मंत्री प्रशासन व प्रकाशन पद पर 02-02 उम्मीदवार और संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर 04 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 08 व कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

यह है प्रत्याशियों का ब्योरा
अध्यक्ष पद : अजय त्यागी, देव प्रकाश, राजेंद्र सिंह जानी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- अजय गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, राजीव कुमार सक्सेना
उपाध्यक्ष - अशोक कुमार सिंघानिया, मनोज गुप्ता, सुधीर कुमार, सुरेश कुमार यादव, विद्या प्रकाश अवस्थी
महामंत्री - देवकी नंदन शर्मा, परवेज आलम, प्रशांत भारद्वाज, राजीव गोयल, संजीव कुमार काजला
कोषाध्यक्ष - अक्षय कुमार, नीरज कुमार, रेखा, सुनीता रानी
संयुक्त मंत्री प्रशासन - मनोज कुमार, निशान्त वर्मा
संयुक्त मंत्री पुस्तकालय - मानेंद्र कुमार, राजकुमार, सुलक्षण वर्मा, वरुण गुप्ता
संयुक्त मंत्री प्रकाशन - रजत पालीवाल व श्रवण कुमार
कचहरी में किया जनसंपर्क
चुनाव में मत प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष और महामंत्री पद के पैनल उम्मीदवारों ने कचहरी परिसर में जनसंपर्क किया। अध्यक्ष पद के लिए अजय त्यागी व महामंत्री परवेज आलम, अध्यक्ष पद के राजेंद्र सिंह जानी व महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने तथा अध्यक्ष पद के देवप्रकाश व महामंत्री पद के लिए राजीव गोयल ने अपने-अपने समर्थकों के साथ वोट मांगे। चुनाव की गतिविधियों पर भी जगह-जगह चर्चाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed