{"_id":"5ada4fa74f1c1b86098b5ab7","slug":"15242566813-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह पूर्व की नाले की सफाई, मगर नही उठाई अभी तक सिल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह पूर्व की नाले की सफाई, मगर नही उठाई अभी तक सिल्ट
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले से निकाली सिल्ट सूख कर उड़ रही
मोदीपुरम। एक सप्ताह पूर्व रुड़की रोड पर पीएसी नाले की नगर निगम द्वारा सफाई कराई गई थी। इस दौरान नाले से निकली सिल्ट को वहां डाल दिया गया, जिसे अभी तक नहीं उठाया गया है। अब यह सिल्ट सूख गई है और उड़कर आसपास की दुकानों व घरों में पहुंच रही है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है।
कृष्णा नगर रोशनपुर डोरली व्यापारी वेलफेयर एसोसियेशन के पदाधिकारी नरेंद्र तोमर और नितिन बालियान ने बताया कि कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। राहुल चौधरी का कहना है कि नाले के किनारे सिल्ट पड़ी होने के कारण आसपास की कॉलोनी के सफाई कर्मी भी सिल्ट पर कूड़ा डाल रहे हैं। दीपक चौहान का कहना है कि नाले के किनारे कुछ लोगों ने अवैध रूप से खोखे लगाकर अतिक्रमण कर लिया है और अवैध मीट की दुकानें चला रहे है। इस कारण वहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। एसएस ओबरॉय का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कमिश्नर और डीएम से शिकायत की जाएगी।
खास बातें:
नगर निगम द्वारा एक सप्ताह पहले पीएसी नाले की कराई गई थी सफाई