{"_id":"5ac146e94f1c1bc7618b4e60","slug":"152261604612-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंडल अध्यक्ष के ठेके पर तोडफोड हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मंडल अध्यक्ष के ठेके पर तोडफोड हंगामा
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
रुड़की रोड पर एक कॉलोनी के बराबर में देशी शराब का ठेका और कैंटीन खोले जाने का रविवार को महिलाओं ने विरोध कर दिया। महिलाओं ने हंगामा करते हुए ठेके में तोड़फोड़ की और शराब की पेटियां बाहर फेंक दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया और ठेके पर ताला जड़ दिया।
भाजपा के दौराला-लावड़ मंडल अध्यक्ष अमरपाल सैनी ने देशी शराब का ठेका लिया है। इसके लिए उन्होंने रुड़की रोड स्थित परिवहन कॉलोनी के मुख्य गेट के बराबर में दुकान किराए पर ली थी। बताया गया है रविवार को ठेके का उद्घाटन किया गया। इस दौरान सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे के नेतृत्व में कॉलोनी की दर्जनों महिलाएं वहां पहुंची हंगामा कर दिया। इस दौरान ठेके में तोड़फोड़ करते हुए शराब की पेटियां बाहर फेंक दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं ठेका बंद कराने की मांग पर अड़ी रहीं। इस पर पुलिस ने शराब की पेटियां गाड़ी में भरवा कर भिजवा दीं और ठेके पर ताला जड़ दिया। महिलाओं ने कहा कि अगर इस ठेके को खोला गया तो वे एसएसपी और डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगी। मौके पर उर्मिला, विमलेश, रेखा, दयावती, अमिता, सविता, सुरेश, मंजू, सीमा, नीलम, संगीता, अलका, बबली आदि मौजूद रही। उधर, इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि विरोध के चलते अभी ठेके पर ताला लगा दिया गया है। मानकों को देखकर ही ठेके को खोला जाएगा।