फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पंखा जुलूस निकला।

पंखा जुलूस निकला।

Sat, 24 Mar 2018 09:51 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
पंखा जुलूस निकला।
फलावदा। कुतुबशाह जमालुद्दीन की स्मृति में चल रहे उर्स का पहला पंखा हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस में जायरीनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नगर में चल रहे कुतुबशाह जमालुद्दीन का उर्स का पहला पंखा जुलूस मोहल्ला कानी पट्टी से शनिवार को निकाला गया। पंखा जुलूस का उद्घाटन चेयरमैन अब्दुस समद ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि शाही अब्बास ने कहा कि प्राचीन परंपराए भारतीय संस्कृति को संजोए हुए हैं। कुतुबशाह उर्स सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। मोहल्ला कानापट्टी में उद्घाटन के बाद पंखा जुलूस बैंड-बाजे एवं डीजे के साथ से नगर के प्रमुख स्थानों से निकाला गया। पंखा जुलूस में प्राचीन युद्ध अखाड़े की पैंतरेबाजी आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस में युवा वर्ग में फिल्मी गीतों की धुनों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने छतों से ही पंखे की जियारत की। नगर के प्रमुख स्थानों से पंखा जुलूस मेला कमेटी कैंप पहुंचा। जहां कमेटी द्वारा पंखा जुलूस का स्वागत किया गया। इस जुलूस के आयोजक अशफाक अंसारी, रफीक अहमद आदि रहे। जुलूस में पूर्व सभासद जमील उस्मानी, सभासद आरिफ कुरैशी, ताहिर, निजामुद्दीन, नईम अंसारी, शाहिद आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed