{"_id":"5aaad6014f1c1bb7758b5945","slug":"152114559020-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतन हत्याकांड में रवि से हुई जिरह, आज भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतन हत्याकांड में रवि से हुई जिरह, आज भी होगी
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेतन हत्याकांड में रवि से हुई जिरह, आज भी होगी
मेरठ। चेतन हत्याकांड में गवाह रवि से बृहस्पतिवार को स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट पीयूष शर्मा की अदालत में जिरह हुई। जिरह पूरी न होने पर अदालत ने आज शुक्रवार की तारीख नियत की है।
थाना सरूरपुर के गांव हसनपुर रजापुर निवासी चेतन की करीब दो साल पूर्व मामूली विवाद में हत्या कर दी गई थी। चश्मदीद गवाह मां सावित्री की गवाही से पहले ही हत्या कर दी गई थी, जबकि दोनों बेटों मितन और रवि को भी गवाही से पहले जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी हैं। चेतन के बड़े भाई मितन की भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गवाही हो चुकी है। तीसरे गवाह छोटे भाई रवि को भी गवाही के लिए कोर्ट में तलब किया गया था। भारी सुरक्षा में बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे रवि कचहरी पहुंचा, जहां देर शाम तक रवि से अधिवक्ता विजय बहादुर द्वारा जिरह की गयी। लेकिन देर शाम तक जिरह पूरी न हो सकी।
एसएसपी ने चलाया चेकिंग अभियान
एसएसपी मंजिल सैनी ने बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ कचहरी परिसर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी ने कचहरी में आए लोगों की चेकिंग कराई और उनके पहचान पत्रों की जांच की गई। माना जा रहा है कि चेतन हत्याकांड में गवाही के चलते यह चेकिंग अभियान चलाया गया। जिस समय कचहरी में चेकिंग चल रही थी, उस समय चेतन हत्याकांड के गवाह रवि से जिरह चल रही थी। एसएसपी, एसपी सिटी और कई सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ पूरे कचहरी परिसर का दौरा किया। इस दौरान कचहरी के प्रत्येक गेट पर दो-दो थानेदारों और सिपाहियों को आने-जाने वाले लोगों की तलाशी लेने के निर्देश दिए गए थे। चार युवकों के संदिग्ध हालत में घूमने मिलने पर उन्हें पूछताछ के लिए थाना सिविल लाइन ले जाया गया।
विज्ञापन
खास बातें:
कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया रवि कचहरी में, देर शाम तक हुई जिरह