फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर पंचायत बहसूमा में विधायक व चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का किया लोकापर्ण

नगर पंचायत बहसूमा में विधायक व चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का किया लोकापर्ण

Sat, 10 Mar 2018 09:28 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बहसूमा में विधायक व चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का किया लोकापर्ण
बहसूमा।
विज्ञापन

हस्तिनापुर के भाजपा विधायक दिनेश खटीक का शनिवार को कस्बा स्थित नगर पंचायत परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में स्वागत किया गया। यहां पर विधायक ने बहसूमा में नगर पंचायत निधि के अतिरिक्त प्रदेश सरकार से रिकार्ड तोड़ विकास कार्य कराने का भरोसा दिया। विधायक ने यहां समस्याएं भी सुनीं तथा उनका समय रहते समाधान कराने का आश्वासन दिया।
नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में नगर पंचायत के समस्त सभासदों व चेयरमैन विनोद चाहल ने विधायक दिनेश खटीक का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद विधायक दिनेश खटीक एवं चेयमैन विनोद चाहल ने कस्बा स्थित वार्ड चार में नया सवेरा नगर विकास योजना अंतर्गत जहीरूद्दीन के मकान से मुख्य मार्ग स्थित साजिद के मकान तक एवं बटावली मार्ग से जब्बार के मकान तक इंटरलाकिंग एवं नाली निर्माण कार्य का इसके अतिरिक्त अवस्थापना विकास निधि चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के तहत वार्ड 11 में वीरखेड़ा मार्ग से माताओं तक इंटरलाकिंग निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने मंगल बाजार स्थित रामलीला मैदान से अतिक्रमण हटवाने, पीएचसी में चिकित्सक के प्रतिदिन नहीं आने, एमबीबीएस चिकित्सक की तैनाती, पीएचसी में अल्ट्रासाउंड आदि मशीन लगवाने, बालिकाओं के लिए डिग्री कॉलेज की स्थापना कराना तथा महमूदपुर सिखेड़ा मार्ग को पक्का बनवाने की मांग की। इस पर विधायक निदेश खटीक ने महमूदपुर सिखेड़ा मार्ग स्थित सेंक्चुरी क्षेत्र की अड़चन बताया तथा वन विभाग से एनओसी लेकर निर्माण कार्य प्रांरभ कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि साथ ही नगर पंचायत से जो प्रपोजल भेजा जाएगा। उसका सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर रिकार्ड तोड़ विकास कार्य कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन विनोद चाहल ने उपस्थित लोगों का आभार जताया। संचालन गौरव राजवंशी ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता अजीत राठी, सुरेंद्र राजवंशी, भारत भूषण, सुनील अहलावत, राजेंद्र जैन, हरि सिंह, अमित गोयल, जयकिशन गोयल, भोपाल सिंह, जयवीर सिंह चाहल, सहकारी संघ के चेयरमैन राजेंद्र सिंह, सहकारी समिति चेयमैन गणेशपुर छत्रपाल सिंह, सुनील पोसवाल एवं शक्ति मोहन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा बरती
बहसूमा। क्षेत्र में अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष सुरक्षा बरतनी शुरू कर दी है। छोटा मवाना स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर प्रतिमा एवं केरल में क्षतिग्रस्त होने पर पूरे देश में चली बहस ने पुलिस-प्रशासन की नींद हराम कर दी है। क्षेत्र में राहवती, अस्सा, तखावली, मौड़ खुर्द एवं रामराज स्थित डॉ. भीमराव अंबडेकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए विशेष दिशा निर्देश हैं। एसएसपी का सख्त निर्देश है कि किसी भी थाना क्षेत्र में यदि अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होती है तो उस थानेदार को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, इस संबंध में एसओ का कहना है कि इसके लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है।


जानलेवा हमले का आरोपी जेल भेजा
बहसूमा। क्षेत्र के चर्चित गांव अकबरपुर सादात में इमरान और कलीम पक्ष मेें काफी समय से विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों से बलवे एवं जानलेवा हमले के आरोप में तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने कलीम पक्ष के सलीम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed