फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना तहसील में निरीक्षण के दौरान लेखपाल व एडब्लूबीएन को मंडलायुक्त ने किया सस्पैंड-दो को प्रतिकूल प्रविष्टी दी

सरधना तहसील में निरीक्षण के दौरान लेखपाल व एडब्लूबीएन को मंडलायुक्त ने किया सस्पैंड-दो को प्रतिकूल प्रविष्टी दी

Thu, 08 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सरधना तहसील में निरीक्षण के दौरान लेखपाल व एडब्लूबीएन  को मंडलायुक्त ने किया सस्पैंड-दो को प्रतिकूल प्रविष्टी दी
सरधना।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने बृहस्पतिवार दोपहर तहसील पहुंचे यहां उन्हें सीओ की गारद सही ढंग से सलामी नहीं दे सकी। इसके बाद मंडलायुक्त ने एसडीएम, तहसीलदार और अपर तहसीलदार की न्यायिक कोर्ट का भी निरीक्षण किया। उन्हें सबसे ज्यादा फाइलें तहसीलदार की न्यायिक कोर्ट में लंबित मिलीं। वहीं, जाति प्रमाण पत्र में लापरवाही बरतने को लेकर एक लेखपाल एवं वारिसान में नाम दर्ज करने को लेकर एक एडब्लूबीएन को सस्पेंड कर दिया। वहीं, एक लेखपाल एवं डब्लूबीएन को प्रतिकूल प्रवष्टि दी। इस दौरान तहसील में हड़कंप मचा रहा।
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार दोपहर में तहसील मुख्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां गारद द्वारा सही तरह से सलामी नहीं देने को लेकर सीओ संतोष कुमार से नाराजगी जताई। वहीं, एसडीएम राकेश कुमार सिंह से कहा कि सीओ की गारद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार करके एसएसपी को भेजें। डॉ. प्रभात कुमार ने तहसीलदार की कोर्ट का निरीक्षण किया तो वहां फाइलें लंबित और उनका रखरखाव सही तरह से नहीं मिला। जिसको लेकर उन्होंने तहसीलदार से नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान लेखपाल रविंद्र कुमार को कोरी जाति के प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया। वहीं, एडब्लूबीएन नरेंद्र कुमार को वारिसान में नाम नहीं चढ़ाने पर निलंबित कर दिया। साथ ही लेखपाल दिनेश सोम, डब्लूबीएन को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इस दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचे। इसमें गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कामकाज में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने एसडीएम सरधना राकेश कुमार से कहा कि वह लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर दें। जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। मंडलायुक्त के जाने के बाद ही तहसील अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

धरने पर बैठे अमीनों की अनुपस्थिति दर्ज करने को कहा
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने देखा कि संग्रह अमीन धरने पर बैठे हैं। उन्हें संग्रह अमीनों ने बताया कि वे 11 सूत्रीय मांगों के लिए धरने पर बैठे हैं। इस पर मंडलायुक्त ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वे धरने पर बैठे संग्रह अमीनों की अनुपस्थिति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत आंकड़े प्रस्तुत किए
मंडलायुक्त ने संग्रह कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत गलत आंकड़ों पर नाराजगी जताते हुए एडब्लूबीएन से पूछा की ग्राम समाज का कितना पैसा वसूल नहीं हुआ है। इसका आंकड़ा प्रस्तुत करें, जिसका वह कोई उत्तर नहीं दे पाया। मंडलायुक्त ने रजिस्टर देेखा तो पाया कि ग्राम समाज के 28 लाख 87 हजार 712 रुपये बकाया हैं। उनके समक्ष एडब्लूबीएन ने एक लाख आठ हजार रुपये बकाया होने की जानकारी दी थी। अन्य कार्यों में भी घोर लापरवाही मिलने पर उन्होंने एडब्लूबीएन नरेन्द्र को निलंबित करने तथा डब्लूबीएन मनमोहन त्यागी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिये। इसस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल, एसडीएम राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार पवन जायसवाल, सीओ, एसीएम अरविन्द कुमार सिंह, तहसीलदार न्यायिक समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मुख्य बातें
लापरवाही बरतने पर लेखपाल, एडब्ल्यूबीएन को किया सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed