{"_id":"5aa15abd4f1c1bc83b8baa72","slug":"152052420114-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों की जांच को कुराली पहुंचे खाद्य अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों की जांच को कुराली पहुंचे खाद्य अधिकारी
Updated Thu, 08 Mar 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द। गांव कुराली में बृहस्पतिवार को राशन डीलर के खिलाफ की गई शिकायतों की जांच आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने की। इस दौरान ग्रामीणों से अधिकारी ने लिखित में भी शिकायत ली। जांच अधिकारी के अनुसार वह रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे। इसके बाद शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
गांव कुराली निवासी जितेंद्र ने एसडीएम सदर मेरठ से राशन डीलर अमित के खिलाफ शिकायत की थी। उसने आरोप लगाया था कि डीलर समय से दुकान नहीं खोलता है। वहीं, राशन भी सही मात्रा में न बांटकर ब्लैक करता है। इस पर बृहस्पतिवार को आपूर्ति विभाग के अधिकारी धर्मेंद्र वर्मा ने गांव पहुंचकर जांच की। इस दौरान ग्रामीणों से जांच अधिकारी ने लिखित में शिकायत ली। वहीं, ग्रामीणों ने कई आरोप राशन डीलर के खिलाफ लगाये। जांच अधिकारी धर्मेंद्र वर्मा के अनुसार वह जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे। एसडीएम ही जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगी। उधर, राशन डीलर अमित के अनुसार उन पर लगाये आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं।