फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिवाया टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का हंगामा धरना, कराया टोल फ्री

सिवाया टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का हंगामा धरना, कराया टोल फ्री

Thu, 08 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का हंगामा धरना, कराया टोल फ्री
अंडरपास न बनने पर ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर हंगामा
विज्ञापन

मोदीपुरम। हाईवे पर सिवाया गांव में अंडरपास न बनने और आए दिन हो रहे हादसों के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर हंगामा कर टोल को फ्री करा दिया। दो घंटे तक टोल फ्री रहा। इस बीच ग्रामीणों की अधिकारियों से भी नोकझोंक हुई। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के आश्वासन पर ग्रामीण माने और धरना खत्म किया।
बुधवार दोपहर 12 बजे सिवाया के ग्रामीण टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने टोल को फ्री करा दिया और धरना देकर बैठ गए। उनका गुस्सा देख कर्मचारी पीछे हट गए। सूचना पर टोल वे कंपनी के डायरेक्टर श्रीधर नारायण और मेंटेनेंस अधिकारी ब्रजेश सिंह और रूट ऑपरेशन के चेयरमैन बलराम सिंह सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सिवाया में अंडरपास न होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक धरना दिया। टोल डायरेक्टर ने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में एनएचएआई से बात करेंगे और ग्रामीणों के साथ वार्ता कराकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। इसके बाद ग्रामीण माने। इस दौरान अजय भराला, जितेंद्र प्रधान, उपेंद्र प्रधान भराला, अजित कुमार एडवोकेट, विपिन चौधरी सिवाया, सत्यवीर सिंह, अमित गुप्ता, सचिन उर्फ गोलू घनश्याम, सुंदर मौजूद रहे। वहीं टोल डायरेक्टर श्रीधर नारायण ने बताया कि कंपनी को टोल फ्री कराने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं सूचना के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि पुलिस समय पर आ जाती तो ग्रामीण पहले ही मान जाते।
विज्ञापन

कमेटी कराएगी समाधान
हंगामे के बीच ग्रामीणों ने एक कमेटी का गठन किया। इसमें 20 लोग शामिल है। विपिन चौधरी ने बताया कि यह कमेटी बृहस्पतिवार शाम चार बजे नेशनल हाईवे ऑथारिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीके चतुर्वेदी से वार्ता करेंगे। साथ ही इस समस्या का समाधान कराने की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि मांगे नहीं मानी गईं तो फिर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
सिवाया के ग्रामीणों ने दो घंटे तक फ्री कराया टोल
अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त किया धरना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed