फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जिला बार के चुनाव में 533 वकीलों ने किया मतदान

जिला बार के चुनाव में 533 वकीलों ने किया मतदान

Thu, 08 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
जिला बार के चुनाव में 533 वकीलों ने किया मतदान
मेरठ। जिला बार एसोसिएशन की वर्ष 2018-2019 की प्रबंध समिति के लिए बुधवार को हुए मतदान में 585 में से 533 अधिवक्ता मतदाताओं ने मतों का प्रयोग किया। मतगणना आज बृहस्पतिवार सुबह 09 बजे से कचहरी में ही होगी।
विज्ञापन

कचहरी स्थित महात्मा गांधी सभागार में मतदान सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चला। चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह तोमर ने बताया कि मतदान पूरा होने पर बैलेट बॉक्स को सील कर दिया गया है। पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की अलग-अलग गिनती होगी।
विज्ञापन

चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार त्यागी व राजीव नागर पैनल के सभी पदों पर कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है। अध्यक्ष पद पर राजीव त्यागी के साथ महामंत्री पद पर विजय शर्मा तथा राजीव नागर पैनल में महामंत्री पद पर प्रवीण कुमार सुधार चुनाव में है। मतदान के दौरान दोनों तरफ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने प्रचार कर वोट मांगे। चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह तोमर ने अस्वस्थ होने के बावजूद भी अपनी मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। उनके सहयोगी के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रकेश्वर, चरण सिंह चौधरी तथा लोकेश रस्तौगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक रणवीर राणा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप अरोड़ा, विनय प्रधान, रालोद नेता सोहराब ग्यास, भाजपा के हिंदी सलाहकार सदस्य भारत सरकार हीरा त्यागी व भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा के वीपी त्यागी एडवोकेट आदि ने कचहरी पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed