{"_id":"5a9c5b234f1c1b692a8b53d7","slug":"152019661711-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाओं से बदला मौसम, गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाओं से बदला मौसम, गिरा पारा
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। मौसम का मिजाज रविवार को बदला हुआ दिखा। जिसके चलते दिन और रात का पारा गिर गया। सुबह के बाद आसमान पर काले बादल छा गए और मौसम खुशनुमा हो गया।
मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर अभी बना हुआ है। कभी तेज हवाएं तो कभी बूंदाबांदी से मौसम बदल रहा है। बदलते मौसम के साथ रविवार को देहात क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम बदला हुआ दिखाई दिया। सुबह से लेकर शाम तक कभी धूप निकली तो कभी काले बादलों की ओट में सूर्य देवता छिपे रहे। हवाओं में नमी रही।
मौसम कार्यालय अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 67 व न्यूनतम 42 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन के तापमान में दो डिग्री व रात के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट आयी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि बारिश की संभावना कम है। अभी दो दिन मौसम ऐसे ही रहेगा। दिन का तापमान 30 डिग्री तो रात का तापमान 16 डिग्री के नीचे रहेगा। मौसम में नमी भी दिखेगी।