{"_id":"5a98323d4f1c1bf07b8ba116","slug":"151992400084-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के मंडप में सिलेंडर लीक होने से 4 कर्मचारी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के मंडप में सिलेंडर लीक होने से 4 कर्मचारी झुलसे
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर लीक होने से चार कर्मचारी झुलसे
लावड़। मीठेपुर रोड स्थित ग्रीन वैली मंडप में चाय बनाने के दौरान बुधवार देर रात गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। और चार कर्मचारी झुलस गए। मौके पर पहुंचे मंडप स्वामी ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लावड़ निवासी आसिफ, सलमान, साकिब, नाजिम मीठेपुर मार्ग स्थित ग्रीन वैली मंडप में देखभाल का कार्य करते हैं। बुधवार देर रात वह चाय बना रहा था। इस दौरान सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग लगने के कारण वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद चारो लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जिस कारण चारों झुलस गए। चीख पुकार सुनने के बाद आसपास के लोग व मंडप स्वामी हाजी सलीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया और चारों को पास के एक क्लीनिक में उपचार कराया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।