फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भक्तामर विधान पाठ

भक्तामर विधान पाठ

Sun, 25 Feb 2018 09:32 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
भक्तामर विधान पाठ
हस्तिनापुर।
विज्ञापन

कैलाश पर्वत रचना मंदिर पर विश्व की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के बीसवें दिन रविवार को सर्वप्रथम विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया।
आज के सौधर्म इंद्र बनने तथा स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य नरेंद्र जैन को, शंांतिधारा करने का आयुष जैन, पवन जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले मंगल द्वीप का दीप प्रज्ज्वलन मंजू जैन ने किया । ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी एवं भावना दीदी ने संसार के सभी जीव सुखी रहें ऐसी मंगल भावना के साथ शांतिधारा का उच्चारण किया। तदोपरांत देव-शास्त्र-गुरु की पूजन और आदिनाथ भगवान के पूजन के बाद सभी तीर्थंकरों को अर्घ्य चढ़ाया। इसके बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। जिसमें विधान कराने वाले सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए 48 अर्घ्य चढ़ाए। आज 101 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। पाठ का शुभारंभ मंजू जैन ने संस्कृत भाषा में किया। आज विधान के मध्य विनोद एंड म्यूजिक पार्टी की मधुर लहरी के साथ विनोद जैन ने भजन प्रस्तुत किया। परम पूज्य गुरुवर श्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि मनुष्य अभिमन्यु के समान है। जिस प्रकार अभिमन्यु चक्रव्यूह में घुस तो सकता था परंतु उससे बाहर आने की कला उसे मालूम नहीं थी। इसी प्रकार तुम भी इस संसार के चक्रव्यूह में प्रवेश तो कर जाते हो परंतु इससे बाहर कैसे आना है, तुम्हें कुछ भी मालूम नहीं। तुम मोक्ष तो चाहते हो, परन्तु मोह तुम्हें उस मार्ग पर बढ़ने नहीं देता। आज के विधान का विसर्जन पर्व जैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन आयुष जैन, रिम्मी जैन, सुधा जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन संभव जैन, राजेन्द्र जैन, संजय, सागर ने किया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन सीमा, विनोद जैन, वैभव द्वारा किया गया। प्रश्न मंच के पश्चात उपस्थित विजेताओं को संगीता पत्नी विपिन जैन की ओर से पुरस्कार प्रदत्त किए। यहां पर मुकेश जैन, सुभाष, राजीव, मनोज, प्रेम जैन आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री मुकेश, कोषाध्यक्ष सुनील, विधान संयोजक मोतीलाल, शिखर चंद अनिल दास का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
विधान में धर्मप्रेमी बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए 48 अर्घ्य चढ़ाए
101 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया


मनुष्य दूसरों के गुणों से सीख ले
हस्तिनापुर।
प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पंचमेरू नंदीनश्वर द्वीप जिनालय में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के चौथे दिन सर्वप्रथम जाप अनुष्ठान एवं मुख्य वेदी के अभिषेक के उपरांत विधान स्थल पहुंचकर अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। सर्वोच्च बोली लेकर शांतिधारा करने का सौभाग्य क्षेत्र के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, प्रवीण जैन, मातेश्वरी सरला जैन को प्राप्त हुआ। उनका सहयोग विजय कुमार ने किया। शांतिधारा के पश्चात नित्य नियम पूजन करते हुए पंचमेरू नंदीश्वरद्वीप जिनालय के साथ भगवान शांतिनाथ की पूजा-अर्चना की गई। तदोपरांत श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान करते हुए मन, वचन, काय द्वारा किए गए क्रोध, मान, माया, लोभ आदि पापों को दूर करने के लिए 128 अर्घ्य मांडले पर समर्पित किए। अर्घ्य समपर्ण करने का सौभाग्य विजय कुमार, शिखरचंद जैन, प्रद्युम्न कुमार, जयकिशन, तरसैन, महेन्द्र कुमार, दिगंबर जैन, सतीश जैन आदि इंद्रों को प्राप्त हुआ। मुनिश्री 108 भावभूषण जी महाराज श्री ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मा का स्वरूप सिद्धत अवस्था को प्राप्त करना है। आज व्यक्ति अपने हित को छोड़कर दूसरों के अहित में लगा हुआ है। वह अपने दु:ख से दु:खी न होकर दूसरों के सुख से दु:खी है। हालांकि ऐसा नहीं होना चाहिए व्यक्ति को अपने अवगुण देखने चाहिए और दूसरे के गुणों को देखना चाहिए। उस जैसा बनने का प्रयत्न करना चाहिए। यदि ऐसा व्यक्ति करने लगे तो वह सर्वोच्च पद को प्राप्त करता है। वह जगत में महान हो जाता है। सायंकालीन शास्त्र सभा को पं. आशीष जैन शास्त्री ने संबोधित किया। इसके पश्चात मंगल आरती भजन एवं भक्ति का कार्यक्रम किया गया। वहीं, प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश से पधारे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को गुरुकुल के बच्चों ने अपने नृत्य भजन व प्रश्नों के उत्तर से शोभायमान किया। आज के पुरस्कार सतीश जैन, रुकमणी द्वारा वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार एवं मंत्री प्रद्युम्न जैन व समस्त पदाधिकारीगण सहित क्षेत्र के मुकेश जैन महाप्रबंधक, अशोक जैन, उमेश जैन, अतुल जैन, कमल जैन, मणीचंद जैन आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू मारकर घायल किया
हस्तिनापुर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर के ग्राम बाकीपुर से यहां थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर आए 40 वर्षीय आदेश यादव पुत्र सौराज सिंह को अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। थाना के एसआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि घायल आदेश अपने दो अन्य साथियों के साथ क्षेत्र के ग्राम जलापुर जोना में शादी में शुक्रवार को आया था। जलालपुर के समीप ही किशोरपुर का जंगल है। गांव की पूरब दिशा में वह घायल अवस्था में पड़ा था। वह नशे में भी लग रहा था उसके परिवार के रोहित और मोहित भी आये थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के परिजनाें को सूचना देकर मौके पर बुलाया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed