{"_id":"5a8dd8db4f1c1b0a7b8b8756","slug":"151924574710-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए घिराव किया। एसडीएम ने आश्वासन देकर शांत किय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए घिराव किया। एसडीएम ने आश्वासन देकर शांत किय
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने किया एसडीएम का घेराव
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रखीं क्षेत्र की मुख्य समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव पर आरोप लगाते हुए घेराव किया। इस बीच उपजिलाधिकारी ने समझाकर लोगों को शांत किया। वहीं, आरआई अंकुर अंतल को व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए नियुक्त किया गया।
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल नौ फरवरी को उपजिलाधिकारी से मिला था। उस समय उपजिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। लेकिन किसी भी समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को दोबारा एसडीएम से मिला और आरोप लगाए। एसडीएम ने व्यापारियों को समझाकर शांत किया। साथ ही आरआई अंकुर अंतल को नियुक्त किया गया। व्यापारियों ने शासन द्वारा शपथ पत्र की अनिवार्यता खत्म करने के बावजूद श्रम और विद्युत निगम के शपथ पत्र लिए जाने, बैंकों द्वारा व्यापारियों को मुद्रा ऋण न मिलने, नगर पालिका में खराब कैमरे को चालू कराने, बैरियर चालू करने, पुरानी सब्जी मंडी के पास खाली जमीन में पुलिस चौकी बनवाने, पुलिस पिकेट तैनात करने आदि मांग की। इस बीच एसडीएम को घेराव करने वालों में अध्यक्ष शैवाल दुबलिश, नदीम, अकरम, मांगेराम मित्तल, असजद, विनोद, राजू गिरधरवाल, जियाउलहक, सतीश तोमर, संजय रस्तौगी, राजीव दुबलिश, गुलजार, इकबाल, सिंकदर आदि रहे।