{"_id":"5a8d7bf14f1c1bf07b8b8898","slug":"15192219611-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत।
Updated Wed, 21 Feb 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना(मेरठ)। सहकारी गन्ना विकास समिति मवाना में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने को मना कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को उनके सुपुर्द कर दिया।
मवाना सहकारी गन्ना विकास समिति में चपरासी के पद पर तैनात कर्मचारी नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब दस बजे वह समिति पहुंचे तो उनको सचिव कार्यालय बंद मिला। जिसकी चाबी सचिव के चपरासी के पास थी। उन्होंने सचिव चपरासी के रूम पर पहुंचकर उनको आवाज लगाई। उन्होंने देखा कि अंदर से दरवाजे की कूंड़ी बंद है। इसकी सूचना उन्होंने सचिव को दी। जिसके बाद सचिव ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को खुलवाया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुभाष (51) पुत्र तुलसी बहादुर निवासी रामराज मुजफ्फरनगर का जला हुआ शव वहां पड़ा था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सचिव प्रदीप कुमार शर्मा का कहना कि वह शराब अधिक पीता था। किसी कारण से वह आग की चपेट में आ गया। उसके सभी कपड़े भी जले हुए है। जिस कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने को मना कर दिया। उसके बाद दरोगा नीरज मलिक ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
मुख्य बातें
सहकारी गन्ना विकास समिति में था कार्यरत