फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना-दौराला मार्ग पर कार ने साईकिल सवार को कुचला-गंभीर हालत में मेरठ रेफर-उपचार के दौरान दम तोडा

सरधना-दौराला मार्ग पर कार ने साईकिल सवार को कुचला-गंभीर हालत में मेरठ रेफर-उपचार के दौरान दम तोडा

Wed, 21 Feb 2018 07:28 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
सरधना-दौराला मार्ग पर कार ने साईकिल सवार को कुचला-गंभीर हालत में मेरठ रेफर-उपचार के दौरान दम तोडा
साइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया
कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
दौराला मार्ग पर राज गार्डन के सामने मंगलवार की रात में दौराला की तरफ से आ रहे बेगमाबाद निवासी साइकिल सवार को कार ने कुचल दिया। गंभीर हालत में पहले साइकिल सवार को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती किया। वहीं, बुधवार सुबह उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

बेगमाबाद निवासी 35 वर्षीय दीपक पुत्र स्यामी दौराला शुगर मिल में काम करता था। वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह गांव से साइकिल पर काम पर गया था।
सरधना-दौराला मार्ग पर रात नौ बजे वह वापस लौट रहा था। मिलक-बेगामाबाद के बीच राज गार्डन के सामने तेज गति से आती कार ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बीच चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दीपक को सीएचसी लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। दीपक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी व उसके तीन बच्चे और अन्य परिजनों का बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। उधर, पुलिस ने मृतक दीपक के बहनोई अशोक पुत्र दयानंद निवासी जमालपुर कला, कनखल हरिद्वार की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed