फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एस एस पी के जाम में फंसने के बाद जागी पुलिस चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान।

एस एस पी के जाम में फंसने के बाद जागी पुलिस चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान।

Wed, 21 Feb 2018 07:20 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
एस एस पी के जाम में फंसने के बाद जागी पुलिस चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान।
मवाना।
विज्ञापन

तहसील दिवस में समस्या सुनने पहुंचीं एसएसपी ने जाम में फंसने पर थाना प्रभारी और सीओ को फटकार लगाई। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि शीघ्र ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही फैंटम तैनात की गई है। जिससे दिन में भारी वाहन कस्बे से नहीं गुजर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को तहसील दिवस में एसएसपी मंजिल सैनी जनसमस्याएं सुनने के लिए मवाना आ रही थीं। मवाना में मुख्य मार्ग पर सुभाष चौक पर लगे जाम के कारण उनको अपनी गाड़ी छोड़कर लगभग आधा किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंचना पड़ा। इस दौरान एसएसपी को लोगों से मालूम हुआ कि जाम हर रोज लगता है। इस पर उन्होंने तहसील दिवस में पहुंचते ही सीओ और थाना प्रभारी को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा कि जब यहां रोज जाम लगता है तो तुम लोग क्या कर रहे हो। उन्होंने बीती रात एसएसआई भरतलाल शाह को थाने से हटाकर मवाना खुर्द चौकी पर तैनात किया तथा मवाना खुर्द चौकी इंचार्ज का अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया। इसके बाद थाना पुलिस की नींद टूटी। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि शीघ्र मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण चिह्नित कर उसे हटवाया जाएगा। भारी वाहनों का दिन में प्रवेश बंद रहेगा। इसके साथ ही फैंटम को तैनात किया गया है। यदि कहीं जाम लगता है तो तुरंत मौके पर पहुंचकर जाम को हटवाएगी। वहीं, आज जाम में कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

मुख्य बातें
एसएसपी की फटकार के बाद पुलिस की नींद टूटी
कस्बे में बुधवार को जाम नहीं लगने से लोगों ने राहत महसूस की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed