फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सडक हादसे मे ललियाना निवासी युवक कि मौत ।

सडक हादसे मे ललियाना निवासी युवक कि मौत ।

Mon, 19 Feb 2018 09:48 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
सडक हादसे मे ललियाना निवासी युवक कि मौत ।
बौंद्रा। गांव ललियाना निवासी एक युवक की मेरठ-गढ़ मार्ग पर रविवार देर शाम सड़क हादसे मे मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उसका शव सोमवार सुबह सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

गांव ललियाना निवासी चांद मोहम्मद पुत्र मुबारिक अपनी रिश्तेदारी से लौट रहा था। इसी बीच मेरठ-गढ़ मार्ग पर गांव नानपुर जिला हापुड़ के सामने पहुंचा। मेरठ की तरफ से आ रहे गन्ना लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सवार को कुचलते हुए दूर तक घसीटता ले गया। जिसमें बाइक सवार चांद मोहम्मद (25) पुत्र मुबारिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा युवक महबूब पुत्र मेहंदी हसन निवासी अठैसनी घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चांद मोहम्मद की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। चांद मोहम्मद की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक बच्चा है। परिजनों ने थाने पहुंचकर हादसे की तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, चांद मोहम्मद की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चांद मोहम्मद को सोमवार सुबह गांव के क्रबिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य बातें
ललियाना निवासी युवक का रिश्तेदारी से लौटते समय नानपुर गांव के सामने हुआ हादसा
गन्ना लदे ट्रक ने बाइक को मार दी थी टक्कर, एक अन्य घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed