{"_id":"5a8ad3544f1c1b3c718b5ba9","slug":"15190477215-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गांवों में बिजली के मीटर लगकर तैयार हैं। लेकिन अभी तक उनको विभाग ने चालू नहीं किया है।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई गांवों में बिजली के मीटर लगकर तैयार हैं। लेकिन अभी तक उनको विभाग ने चालू नहीं किया है।
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
प्रदेश सरकार बिजली चोरी रोकने के हरसंभव प्रयास कर रही है। वहीं, विद्युत निगम की कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बिजली चोरी पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। कई गांवों में मीटर लगकर तैयार हैं, लेकिन अभी तक इनको चालू नहीं किया गया। इस संबंध में एसडीओ योगेंद्र बजाज का कहना है कि शीघ्र ही इनको चालू कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली चोरी रोकने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते विद्युत निगम के अधिकारियों को कडे़ आदेश दे रखे हैं। इसी क्रम में गांवों में बिजली के मीटर लगाए जा रहे हैं। कुछ गांवों में तो विद्युत निगम ने मीटर लगाकर रीडर के आधार पर बिल वसूलना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी कई गांव में ऐसे हैं जिनमें मीटर तो लग गए हैं परंतु उनमें बिजली कनेक्शन चालू नहीं किया है। जिस कारण ऐसे गांवों में मीटर लगने के बावजूद बिना मीटर के ही बिल वसूल किया जा रहा है। ऐसा ही गांव ततीना है। जहां मीटर तो लग गए हैं। लेकिन अभी तक इनको चालू नहीं किया गया है। इस संबंध में एसडीओ योगेंद्र बजाज का कहना है कि अधिकतर गांव जहां मीटर लगाए गए थे। वहां पर उनको चालू करा दिया है। कुछ गांव ऐसे रह गए हैं। जहां मीटर लग गए हैं, लेकिन अभी चालू नहीं हो सके हैं। ऐसे गांवों में भी शीघ्र मीटर चालू करा दिए जाएंगे।
मुख्य बातें
क्षेत्र के कई गांवों में अभी तक मीटर तक नहीं लगाए जा सके हैं
जिन गांवों में मीटर लगे वहां अभी चालू नहीं किए गए