फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   22 और 23 फरवरी को बारिश के आसार

22 और 23 फरवरी को बारिश के आसार

Mon, 19 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
22 और 23 फरवरी को बारिश के आसार
मोदीपुरम/मेरठ। दिन में हवाओं के असर के चलते जहां तापमान स्थिर है, तो रात के तापमान में फिर से गिरावट आयी है। दिन और रात का तापमान एकाएक बढ़ने के बाद 22 और 23 फरवरी को बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर अभी भी बना हुआ है। दरअसल यह मौसम साफ होने का असर है जो कि दिन का तापमान जहां 23 डिग्री पर आ गया था, अब धीरे-धीरे बढ़कर 25 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। हवा के रुकने पर तापमान तेजी से बढ़ेगा। लेकिन दिन में चल रही हवा अभी मौसम को अनुकूल बनाए हुए है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी 24 से 48 घंटे में हवा की रफ्तार कम होने से तापमान बढ़ता हुआ नजर आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 86 व न्यूनतम तापमान 34 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन का तापमान स्थिर रहा तो न्यूनतम तापमान में .3 की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि 22 फरवरी के बाद फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिस कारण से 22 और 23 फरवरी को फिर से बारिश के आसार हैं। लेकिन बारिश होने से पहले दिन और रात का तापमान बढे़गा। रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। हवाओं की गति धीमी होते ही दिन का तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed