{"_id":"5a89ad0e4f1c1b78028b50ae","slug":"151897238713-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड में ट्रैन के नीचेघुसकर की आत्म हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड में ट्रैन के नीचेघुसकर की आत्म हत्या
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा।
खुर्जा से मेरठ आ रही ट्रेन खरखौदा स्टेशन पर रुकने लगी तो अज्ञात व्यक्ति ने प्लेटफार्म के दूसरी ओर जाकर ट्रेन के पहिए के नीचे अपना सिर रख दिया। ट्रेन चली तो उसकी गर्दन कट गई। ट्रेन निकली तो टोकन पोर्टर ने तुरंत ही स्टेशन मास्टर को मामले की सूचना दी। बाद में मामला स्टेशन परिसर का होने के कारण जीआरपी मेरठ ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। देर शाम तक भी शव का शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
रविवार को मेरठ पैसेंजर सुबह करीब 8.55 बजे खरखौदा स्टेशन पर पहुंची। दो मिनट रुकने के बाद ही ट्रेन चली तो स्टेशन के दूसरी ओर खडे़ एक व्यक्ति ने इंजन से पीछे बोगी के नीचे अपनी गर्दन दे दी। जैसे ही ट्रेन गुजरी तो उसकी गर्दन कट गई तथा उसकी मौत हो गई। मामला स्टेशन परिसर का होने के कारण स्टेशन मास्टर रामकेश मीणा ने तुरंत ही मामले की सूचना जीआर पी मेरठ को दी। जहां मेरठ से जीआरपी के एसआई अखिल टीम के साथ स्टेशन पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। एसआई अखिल के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। व्यक्ति ने आत्महत्या से पहले अपनी क्रीम रंग की चादर पास में ही रखी थी। तलाशी में उसकी जेब से जिला अस्पताल का 2 फरवरी का ओपीडी का पर्चा मिला। जिस पर सतपाल लिखा हुआ है। वहीं, सौ रुपये का नोट भी मिला है। उसके शरीर पर कथैई रंग की पैंट, सलेटी रंग की गर्म पजामी, खाकी रंग का कच्छा, सफेद रंग की कमीज जिस पर नीले रंग की धारी, हरे रंग का गर्म बनियान पहने हैं। पैरों में प्लास्टिक के काले रंग के जूते थे। कई घंटे के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
मुख्य बातें
देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी
जीआरपी मेरठ से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा