{"_id":"5a8983b64f1c1bf07b8b7f50","slug":"151896180112-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलावा-कपसाढ राजवाहा में पानी नहीं आने से परेशान किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलावा-कपसाढ राजवाहा में पानी नहीं आने से परेशान किसान
Updated Sun, 18 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना।
सलावा-कपसाड़ रजवाहा में पानी नहीं आने से किसान खासे परेशान हैं। गेहूं की फसल में पानी की आवश्यकता पड़ रही है। कई सप्ताह से रजवाहा बंद पड़ा हुआ है। कपसाड़, अटेरना, कुलंजन, मदारपुरा, अलीपुर के किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से रजवाहा में पानी चालू कराने की मांग की है।
सलावा गंगनहर झाल से कपसाड़-अटेरना रजवाहा में कई सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। रजवाहे में पानी के बंद होने से किसान खासे परेशान हैं। उन्होंने रजवाहे में पानी चालू कराने की सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मांग की है। कपसाड़ निवासी सतीश, सुरेंद्र, रामकुमार और अटेरना निवासी अजयपाल, रिछपाल, अमित, कुलंजन निवासी महेंद्र, बिजेंद्र, अनिल और मदारपुरा-मिलक और अलीपुर के किसानों ने भी रजवाहे में पानी चालू कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल में इस समय पानी की जरूरत पड़ रही है। वहीं, इस संबंध में किसानों ने मोबाइल पर एसडीएम राकेश कुमार सिंह एवं तहसीलदार पवन जायसवाल से भी शिकायत की। एसडीएम राकेेश कुमार सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर रजवाहा में पानी चालू कराने का आश्वासन किसानों को दिया है।