फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अपने परिजन के स्थान दूसरी अस्थी लेने को लेकर हंगामा। समाचार लिखे जाने तक किसी ने तहरीर नहीं दी थी।

अपने परिजन के स्थान दूसरी अस्थी लेने को लेकर हंगामा। समाचार लिखे जाने तक किसी ने तहरीर नहीं दी थी।

Fri, 16 Feb 2018 07:40 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
अपने परिजन के स्थान दूसरी अस्थी लेने को लेकर हंगामा। समाचार लिखे जाने तक किसी ने तहरीर नहीं दी थी।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना।
हस्तिनापुर रोड स्थित बेरियो वाले श्मशान घाट में परिजन के स्थान पर दूसरे की अस्थि इकट्ठी करने तथा वहां रखे फल और जलती धूपबत्ती देख लोगों ने तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जिस पर आरोपी टेंपो छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया तथा अस्थियों के बोरे बंद कर चौकीदार के कमरे में रखवा दिया। एसएसआई का कहना है कि गलती से उक्त अस्थियां भर ली थीं। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
नांलदा कॉलोनी निवासी मनोज की माताजी पुन्नी देवी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। परिजनों उसी दिन हस्तिनापुर रोड बेरियो वाले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं, मुबारिकपुर रोड निवासी बलवा का बुधवार को निधन हो गया था। उसका अंतिम संस्कार भी इसी श्मशान घाट में किया था। आज बलवा के परिजन श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने पुन्नी देवी की अस्थियों को बोरे में भर लिया तथा वहां फल आदि रखकर धूपबत्ती जलाई।
विज्ञापन

वहीं, श्मशान के चौकीदार बिरजू वाल्मीकि का कहना है कि उसने बलवा के परिजनों को बताया था कि उक्त अस्थियां बलवा की नहीं हैं, लेकिन वे नहीं माने। जिस पर उसने पुन्नी देवी के पुत्र मनोज को सूचना दी। इस पर मनोज काफी संख्या में लोगों के साथ वहां पहुंचा तथा तांत्रिक प्रक्रिया के शक में हंगामा कर दिया। जिस पर बलवा के परिजन टेपों छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। एसएसआई भरतलाल शाह ने बताया कि बलवा के परिजनों का कहना है कि गलती से उन्होंने उक्त अस्थियां भर ली थीं। वे बलवा की अस्थियां लेने गए थे। उन्होंने तांत्रिक प्रक्रिया करने से इनकार किया है। एसएसआई ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस ने अस्थियां बोरे में भरकर चौकीदार के कमरे में रखवायीं
पुलिस ने किया तांत्रिक क्रिया किए जाने से इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed