{"_id":"5a85f4934f1c1b514a8b9883","slug":"15187285487-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं ने धीमी की तापमान की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं ने धीमी की तापमान की रफ्तार
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। पहाड़ों से आती सर्द हवाओं ने अधिकतम तापमान की गति धीमी कर दी है। हवाओं की गति तेज होने पर दिन का तापमान 25 डिग्री से नीचे चल रहा है।
हवाओं की रफ्तार अभी कम होती नहीं दिख रही है। जिस कारण से तापमान भी ज्यादा नहीं बढ़ रहा है। दिन में सर्द हवाओं और रात में पड़ रहे पाले से दिन में अभी मौसम ज्यादा गर्म नहीं हुआ है। दिन का तापमान कम होने के बीच धूप भी ज्यादा असर नहीं दिखा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर अभी भी बर्फबारी हो रही है, जिस कारण से वहां से उत्तर-दक्षिणी हवाओं के चलते वेस्ट यूपी में ठंड का असर अभी बना हुआ है। अलसुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा रहता है जबकि धूप तेज होने के बावजूद हल्की ठिठुरन बनी है।
बृहस्पतिवार को मौसम दिन भर साफ रहा। सुबह से दोपहर तक हवा तेज थी। लेकिन शाम होते-होते धीमी हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 77 व न्यूनतम 38 प्रतिशत रही। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि हवाओं का असर अभी 24 से 48 घंटे तक तक बना रहेगा।