फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुल्हनों को लंहगे का कपडा तथा दुल्हों को सूट का कपडा दिया।

दुल्हनों को लंहगे का कपडा तथा दुल्हों को सूट का कपडा दिया।

Sun, 11 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दुल्हनों को लंहगे का कपडा तथा दुल्हों को सूट का कपडा दिया।
मवाना।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद् की शाखाओं द्वारा 26 फरवरी को गरीब परिवार की आठ लड़कियों की सामूहिक शादी कराई जाएगी। जिसके लिए रविवार को दुल्हन बनने वाली लड़कियों को लहंगे तथा दूल्हे बनने वाले लड़कों को सूट के कपडे़ दिए गए। इनकी सिलाई की व्यवस्था भी परिषद् की ओर से कराई जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले चार वर्षों से भारत विकास की मवाना विराट और संस्कार शाखा और हस्तिनापुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इसी का स्थायी प्रकल्प के रूप में लेकर भारत विकास परिषद् के हस्तिनापुर प्रांत ने इस वर्ष 51 कन्याओं के विवाह का संकल्प लिया। इसमें से अभी 25 कन्याओं का विवाह, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली आदि में किया जा चुका है। इसमें आठ कन्याओं का विवाह 26 फरवरी को मवाना में उत्सव मंडप में होंगे।
विज्ञापन

जिसमें सारी व्यवस्था मवाना विराट, मवाना संस्कार, हस्तिनापुर भारत विकास परिषद के सहयोग से की जाएगी। मवाना विराट के सचिव मनोज रस्तोगी ने सभी आठ दूल्हा-दुल्हन को बताया कि 26 फरवरी को नौ बजे तक आप सभी उत्सव मंडप में आ जाएं। आपका मेकअप आदि की व्यवस्था परिषद् द्वारा की जाएगी। अपने उद्बोधन में प्रांतीय महामंत्री नीता दुबलिश ने कहा कि हम सभी मिलकर इस आयोजन को भव्य बनाने का प्रयास करेंगे। अब से पहले जो शादियां कराई गई थी। उन दंपतियों को भी बुलाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति इस आयोजन में शराब आदि का सेवन न करे और इसमें मवाना के अतिरिक्त पूरे प्रांत एवं बाहर से भी अतिथियों को बुलाया जाएगा। अनुराग दुबलिश ने सभी का आभार जताया। इस आयोजन को पारिवारिक रूप देने के लिए आह्वान किया तथा परिषद् के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से इस आयोजन में जुटकर सफल बनाने को कहा। उत्सव मंडप मवाना में रविवार को आठ जोड़ों को लंहगा चुंनरी तथा दूल्हे को सूट दिये गए। वहीं, सिलाई की व्यवस्था भी परिषद् के माध्यम से की गई। इस मौके पर शैवाल दुबलिश, कुसुम सर्राफ, बीके शर्मा, मनोज रस्तोगी, राजीव रस्तोगी, अनुराग दुबलिश, अमित रस्तोगी, पुष्पेंद्र रस्तोगी, सुशील चौधरी, मनोज कुमार, पल्लव गुप्ता, अमर रस्तोगी, महेंद्र रस्तोगी, दीपक गुप्ता आदि ने दूल्हा-दूल्हन को जोड़े भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
26 फरवरी को कराई जाएगी आठ गरीब लड़कियों की शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed