{"_id":"5a80718e4f1c1b2d068b60bb","slug":"151836732114-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष बाजार में लगे टावर को चालू करने दोबारा पहुचीं टीम बगेर चालू करे वापस लौटी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष बाजार में लगे टावर को चालू करने दोबारा पहुचीं टीम बगेर चालू करे वापस लौटी।
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टावर चालू करने का विरोध, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
नगर के सुभाष बाजार में लगे कंपनी के टावर को दोबारा चालू करने टीम पहुंची। इस बीच कालोनी के लोगों ने हंगामा किया और टीम वापस लौट गई। टावर कंपनी समेत पुलिस की टीम दोनो ही वापस मेरठ चली गई।
नगर में सुभाष बाजार स्थित मंदिर की छत पर लगे कंपनी के टावर का विरोध मोहल्ले के लोगों द्वारा कई बार किया जा चूका। करीब एक सप्ताह पूर्व टावर कंपनी व पुलिस की एक टीम उक्त टावर का चालू कराने के लिए नगर में पहुंची थी। लेकिन मोहल्ले के लोगों द्वारा विरोध करने व एक महिला द्वारा छत से कूदने का प्रयास करने जैसे मामले को देख कंपनी टीम और पुलिस टावर को चालू किये बिना वापस लौट गई थी। उसके बाद लोगों ने उपजिलाधिकारी और तहसील दिवस पर टावर के संबंध में शिकायत की। जिस पर एसपी देहात ने तुरंत सीओ मवाना को आदेश देते हुए निर्माण कार्य व चालू करने के कार्य को रुकवाया।
करीब एक सप्ताह बाद दोबारा कंपनी और पुलिस की टीम मवाना थाने पहुंची। वहीं, पुलिस से राजेश चतुर्वेदी ने विरोध करने वाले लोगों सहित पूर्व समिति सचिव को बुलाया। और दोनों पक्षों को सूना। पूर्व समिति सचिव दीपक कुमार का कहना कि समिति रजिस्टर्ड हैं। जिसके कागजात वह पुलिस को दिखा देंगे। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि न तो कमेटी गठित हैं। न ही रजिस्टर्ड। दोनों पक्षों में थाने में बहस हुई। जिस पर पुलिस से प्रभारी पहुंचे राजेश चतुर्वेदी ने फिलाल समय पर कार्य रुकवाने और पूर्व समिति सचिव से पंजीकरण मांगा। जिस पर उन्होंने पंजीकरण दिखाने की बात कही। टावर कंपनी के मैनेजर मधुकर द्विवेदी ने मोहल्ले के लोगों से टावर के विरोध करने का कारण पूछा। उधर, काफी समय बीत जाने पर प्रभारी ने पूर्व समिति सचिव को कागजात दिखाने को कहा। जिसके बाद टावर कंपनी और पुलिस टीम वापस लौट गई। इस दौरान विरोध कर हंगामा करने वालों में उमेश चौधरी, अंशु कुमार गौतम, सनी वर्मा, विनय वर्मा, मनीष गौतम, रिचा गौतम, लता सोलंकी, लीना गुप्ता, नवता और मोनी चौधरी आदि रही।