{"_id":"5a806afe4f1c1b4f588b8065","slug":"151836564117-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को हंगामे के बाद जागी नगर पालिका। रविवार को चेयरमैन ने अपनी देखरेख में नाले में जेसीबी से कराई सफाई।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को हंगामे के बाद जागी नगर पालिका। रविवार को चेयरमैन ने अपनी देखरेख में नाले में जेसीबी से कराई सफाई।
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
चौहान चौक पर जलभराव को लेकर महिलाओं द्वारा शनिवार को हंगामा किए जाने तथा सड़क की टाइल्ट उखाड़ने के बाद नगर पालिका प्रशासन की नींद टूटी। रविवार को अवकाश के बावजूद चेयरमैन अयूब कालिया ने अपनी देखरेख में नगर पालिका के कर्मचारियों से जेसीबी लगाकर नाले की सफाई कराई। वहीं, चेयरमैन ने कहा कि नाली में गोबर बहाने वालों को पालिका कर्मचारी चिह्नित कर सोमवार को नोटिस जारी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि चौहान चौक से बाल भारती को जाने वाली गली में बीते तीन माह से अधिक समय से हर दिन गंदे पानी के जलभराव से लोगों का रहना दुश्वार हो गया। शनिवार को मोहल्ले के लोगों का धैर्य जवाब दे गया था तथा महिलाओं ने सड़क पर उतरकर सड़क की टाइल्ट उखाड़कर मार्ग को अवरुद्ध करने का प्रयास किया था। बाद में पुलिस ने पहुंच महिलाओं को समझाया था। वहीं, इस क्षेत्र में लगने वाले वार्डों के सभासद पति एवं सभासद पुत्र ने लोगों को गुस्से और आक्रोश को देखते हुए शीघ्र समाधान नहीं होने पर नगर पालिका में धरना देने की चेतावनी दी थी।
हंगामे की जानकारी होने के बाद शनिवार शाम को ही चेयरमैन अयूब कालिया नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा लोगों की समस्या सुनकर पालिका कर्मचारियों को आडे़ हाथ लेते हुए रविवार को अभियान चलाकर नाले की सफाई कराने के आदेश दिए थे। रविवार सुबह चेयरमैन अयूब कालिया स्वयं मौके पर पहुंचे तथा पालिका कर्मचारियों को लगाकर जेसीबी से थाने के पास नाले की सफाई कराई। वहीं, चेयरमैन ने बताया कि सोमवार से दस मजदूर लगाकर चौहान चौक से अंत तक नाले की पूरी तरह से सफाई कराई जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि जो लोग नाले में गोबर बहा रहे हैं, उन्हें चिह्नितकराकर सोमवार को नोटिस जारी किए जाएंगे। आज के अभियान से लोगों को कुछ हद तक जलभराव से राहत मिली है।
विज्ञापन
मुख्य बातें
चौहान चौक पर जलभराव के चलते महिलाओं ने किया था हंगामा, सड़क उखाड़ी
नाले में गोबर बहाने वालों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए जाएंगे