फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टिकौला शुगर मिल का पेराई सत्र पुन: पटरी पर लौटा

टिकौला शुगर मिल का पेराई सत्र पुन: पटरी पर लौटा

Sat, 10 Feb 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
टिकौला शुगर मिल का पेराई सत्र पुन: पटरी पर लौटा
बहसूमा।
विज्ञापन

टिकौला शुगर मिल का पेराई सत्र दो दिन बाद पुन: पटरी पर लौट चुका है। मिल ने शनिवार को गन्ने की तौल तथा मिल के अंदर का सभी कार्य सुचारू हो गया है।
उल्लेखनीय है कि टिकौला शुगर संविदा कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में तीन दिन पूर्व गांव पूठी स्थित कार्यालय पर बेज बोर्ड लागू करने तथा हटाए गए 26 कर्मचारियों को पुन: बहाली समेत छह सूत्री मांगों को लेकर मिल के सभी लगभग 800 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। जिससे मिल की पेराई ठप हो गई थी। मिल पूरी तरह बंद हो गया था। जिससे किसानों के सामने भारी परेशानी सामने आ गई थी। मिल परिसर में गन्ने से लदे वाहनों की लंबीं कतारें लग गई थीं। मिल को सुचारू करने के लिए गत शुक्रवार को किसानों ने एकत्र होकर प्रबंधन से मिल को सुचारु करने तथा मिल कर्मचारियों से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए हड़ताल समाप्त करने की अपील की थी। हालांकि वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटे थे। देर शाम जानसठ ब्लॉक प्रमुख योगेश गुर्जर की मध्यस्थता रंग लाई। हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता करने से कतरा रहे मिल अधिकारी रवि कुमार कथूरिया को उनके बीच ले गए। उन्होंने साठ कर्मचारियों को वरीयता के आधार पर शर्तों के साथ वेज बोर्ड लागू करने एवं कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की सहमति पर हड़ताल समाप्त करा दी थी। शनिवार को मिल का पेराई सत्र पुन: पुरानी रंगत में लौट गया। मिल के सभी कर्मचारी कार्य में जुटे हुए थे। मिल में गन्ने की तौल, गन्ने की चेन समेत मिल के सभी कार्य सुचारू हो गए थे। किसानों एवं कर्मचारियों ने जानसठ ब्लॉक प्रमुख योगेश गुर्जर का आभार जताया है। वहीं, इस संबंध में मिल के अधिशासी अधिकारी रवि कुमार कथूरिया का कहना है कि मिल का पेराई सत्र को सुचारु हो गया है।
मुख्य बातें
किसानों ने मिल प्रबंधन का सहयोग के लिए आभार जताया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed