{"_id":"5a7f0b754f1c1bb1208b85ff","slug":"151827564218-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीते कई माह से गंदे पानी के जलभराव से परेशान महिलाओं ने सडक उखाडकर हंगामा किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीते कई माह से गंदे पानी के जलभराव से परेशान महिलाओं ने सडक उखाडकर हंगामा किया।
Updated Sat, 10 Feb 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
कस्बे के चौहान चौक पर बीते कई माह से जलभराव रहने से परेशान महिलाओं ने शनिवार को हंगामा करके सड़क उखाड़नी शुरू कर दी है। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, एक सभासद के पति तथा दूसरे सभासद के पुत्र ने लोगों की इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर पालिका में धरना देने की चेतावनी दी है।
चौहान चौक से बाल भारती स्कूल को जाने वाली गली में बीते कई माह से हर दिन जलभराव रहता है। जिस कारण इस गली में रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। उनका कहना है कि वे गंदे पानी के कारण घर में बंधक हो जाते हैं। उन्हें बाहर जाने के लिए गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। यहां जलभराव से संक्रामक रोग फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है।
इसी गली में रहने वाली मोनिका पत्नी नरेंद्र चौहान ने बताया कि हर रोज होने वाले जलभराव से उनके मकान की दीवार बैठ गई है तथा कमरों में दरारें आ गई हैं। महिलाओं का कहना है कि वे शिकायतें करके थक चुकी हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। महिलाओं ने आज हंगामा कर सड़क पर लगी टाइल्स उखाड़नी शुरू कर दी। उनका कहना था कि जब वे परेशानी में हैं तो वे इधर से किसी को गुजरने भी नहीं देंगी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तथा उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, इस गली में वार्ड 12 तथा वार्ड छह की सीमा लगती है। वार्ड 12 की सभासद शहनाज इकबाल के पुत्र कांग्रेसी नेता परवेज इकबाल एवं वार्ड छह की सभासद बीना चौहान के पति धर्मराज चौहान का कहना है कि वे भी इस संबंध में कई बार पालिका में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पालिका अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उनका कहना था कि यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे पालिका में धरना देने को विवश होंगे। नगर पालिका चेयरमैन अयूब कालिया का कहना है कि वे इस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने शुक्रवार को भी सफाई कर्मचारियों को नाले की सफाई के लिए भेजा था तथा शनिवार को भी सफाई के लिए भेजा है। उनका कहना था कि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। शाम के समय वे स्वयं नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा पालिका के सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दी कि यदि रविवार को नाले की सफाई कराकर समस्या का समाधान करने तथा लापरवाही बरती तो सख्तकार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग नाले में गोबर आदि बहा रहे हैं उन्हें चिह्नित करके चालान काटकर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य बातें
महिलाओं ने सड़क उखाड़नी शुरू की तो पुलिस ने शांत कराया
जलभराव से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका जताई
पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को दिए तत्काल सफाई करने के निर्देश