{"_id":"5a7dc3514f1c1b05738b6764","slug":"151819164110-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने एसडीएम को मिलकर बार बार समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किए जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने एसडीएम को मिलकर बार बार समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किए जान
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। इसमें शामिल सदस्यों ने बताया कि कई विभागों में बार-बार समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि अब वे ज्ञापन नहीं देंगे शीघ्र ही समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना देंगे। वहीं, उपजिलाधिकारी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान कराने के लिए राजस्व कानूनगो को नियुक्त किया।
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से मिलकर बताया कि विद्युत निगम से संबंधित समस्याओं को अधिकारियों को पत्र और ज्ञापन सौंपकर अवगत करा चुके हैं। हालांकि आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। बैंकों से व्यापारियों को मुद्रा ऋण नहीं दिया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा लगाए सीसीटीवी कैमरों तथा बैरियर को चालू कराने के संबंध में कई बार संबंधित विभागों को ज्ञापन दिया जा चुका है।
नगर में छात्रों द्वारा अक्सर मारपीट और व्यापारियों को धमकाने आदि के संबंध में पुलिस को कई बार अवगत कराया गया। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पैठ का स्थान बदलने, रोडवेज बस स्टैंड शुरू कराने, नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार मांग को लिखित तथा मिलकर उठाया गया। हालांकि सभी समस्याएं ज्यों की त्यों हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अब वे इन समस्याओं के संबंध में ज्ञापन नहीं देंगे। अब वे शीघ्र ही एसडीएम के कार्यालय के समक्ष समाधान होने तक धरना देंगे। जिस पर उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने शीघ्र ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देते हुए इस बाबत राजस्व कानूनगो लोकेंद्र राठी को नियुक्त किया है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष शैवाल दुबलिश, नदीम, रिहान, इमरान, अकरम, अनुज रस्तोगी, मांगेराम मित्तल, असजद, राजवीर चौधरी, विनोद सैनी, मोहित दुबलिश, सोनू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
मुख्य बातें
एसडीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व कानूनगो को नियुक्त किया
व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात करके अधिकारियों की शिकायत की