फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मलित की मौत के बाद चेता प्रशासन स्कूल बसों की जांच की गई। छह बसें सीज की।

मलित की मौत के बाद चेता प्रशासन स्कूल बसों की जांच की गई। छह बसें सीज की।

Fri, 09 Feb 2018 08:00 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
मलित की मौत के बाद चेता प्रशासन स्कूल बसों की जांच की गई। छह बसें सीज की।
मवाना।
विज्ञापन

गांव सीना में बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल बस की टक्कर लगने से बाइक सवार मलित की मौत के बाद प्रशासन चेता है। एआरटीओ ने मवाना पहुंचकर स्कूल बसों की जांच शुुरू की। उन्होंने स्कूल की 11 बसों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, दुर्घटना करने वाली बस की भी जांच की। एआरटीओ ने बताया कि उक्त बस की रिपोर्ट तैयार करके जांच के लिए भेजी जा रही है।
एक प्रतिष्ठित स्कूल की बस ने बृहस्पतिवार की सुबह गांव सीना में बाइक सवार मलित पुत्र विनोद कुमार को टक्कर मार दी थी। जिससे मलित की मौत हो गई थी। चालक इसके बाद बच्चों समेत बस दूसरे गांव में छोड़कर फरार हो गया था। इस मामले में ग्रामीणों ने गरीब परिवार की आर्थिक मदद के लिए शव को सड़क पर रखकर सात घंटे तक मार्ग जाम किया था। आर्थिक मदद का आश्वासन मिलने पर शव को पुलिस को सौंपा गया था। इसके बाद ही जाम खुल सका था।
विज्ञापन

इस मामले में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने दुर्घटना करने वाली बस के नंबर की जांच की तो पता चला कि बस पर दर्ज नंबर किसी टेंपो का था। उसी समय उपजिलाधिकारी ने सीओ को सभी स्कूल बसों की जांच के आदेश दिए थे। आज एआरटीओ प्रथम दीपक कुमार शाह, एआरटीओ द्वितीय दिनेश कुमार मवाना पहुंचे। एआरटीओ दिनेश कुमार ने बताया कि आज स्कूलों की 11 बसों की जांच की गई। जिसमें से छह स्कूल बसों को सीज किया गया है, जबकि पांच बसों का चालान किया गया। दिनेश कुमार ने बताया कि उनके द्वारा स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, आरएस पब्लिक, महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल तथा आईआईएमटी आदि हैं। वहीं एआरटीओ दीपक कुमार शाह ने बताया कि मदर पब्लिक स्कूल, जेपी एकाडेमी में चलने वाली बसों को सीज किया गया है। सीज करने का कारण कागजात नहीं दिखाना तथा बस खस्ताहाल होना है। बसों को बच्चों को छोड़कर आने बाद सीज करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि स्कूल बसों की जांच करके कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जो वैन एलपीजी से चल रही हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलित के शव का अंतिम संस्कार किया
दुर्घटना में मारे गए मलित के पिता की तहरीर पर बस चालक सनी निवासी मीवा के खिलाफ लापरवाही एवं तेजी से बस चलाकर बाइक में टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस अभी तक बस चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। परिजनों और ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया। वहीं, एसएसआई भरतलाल शाह ने बताया कि मलित के पिता विनोद कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
सीना निवासी बाइक सवार मलित की मौत के बाद जागे परिवहन विभाग के अफसर
स्कूल बसों की जांच करके छह सीज की, पांच का चालान किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed