{"_id":"5a7daeb14f1c1b91268b93a4","slug":"151818636210-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत
Updated Fri, 09 Feb 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। गांव लालपुर के सामने पांच दिन पहले मेरठ रोड पर दो बाइक आपस में टकरा गई थीं। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिसमें घायल हापुड़ निवासी बाइक सवार की बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
बीती चार फरवरी की रात मेरठ रोड स्थित गांव लालपुर के सामने स्थित गुर्जर ढाबे के निकट दो बाइक आपस में टकरा गई थीं। इसमें एक बाइक पर सवार हापुड़ के गांव ततारपुर निवासी सुनील पुत्र उदयवीर एवं दूसरी बाइक पर सवार गौरव पुत्र विनोद निवासी नूरपुर मोदीनगर रोड हापुड़ एवं मनीष पुत्र सुखवीर निवासी अगवानपुर परीक्षतगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तीनों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया था। ततारपुर निवासी सुनील की हालत गंभीर बताई गई थी। बृहस्पतिवार रात्रि में सुनील (26) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।