{"_id":"5a73275a4f1c1bf17b8b4d66","slug":"15174963615-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने थ्रीव्हीलर को टक्कर मारी, छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने थ्रीव्हीलर को टक्कर मारी, छात्र घायल
Updated Thu, 01 Feb 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। हापुड़-किठौर रोड पर गांव अतराड़ा के निकट कार ने बृहस्पतिवार को एक थ्रीव्हीलर को टक्कर मार दी। जिसमें थ्रीव्हीलर से घर लौट रहा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को परिजनों ने हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव अतराड़ा निवासी रितिक पुत्र मनोज इंटरमीडिएट का छात्र है। वह प्रतिदिन दिन सुबह में गांव से हापुड़ ट्यूशन पढ़ने जाता है। रितिक बृहस्पतिवार को ट्यूशन पढ़ने के बाद थ्रीव्हीलर में सवार होकर घर लौट रहा था। थ्रीव्हीलर हापुड़-किठौर मार्ग पर गांव अतराड़ा के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें थ्रीव्हीलर में सवार रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी पाकर छात्र के परिजन मौके पर पहुंच गए तथा उसे हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बाबत पुलिस को तहरीर नहीं दी है।