फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अधिवक्ताओं ने एसडीएम से की स्टंप विक्रेताओं की शिकायत

अधिवक्ताओं ने एसडीएम से की स्टंप विक्रेताओं की शिकायत

Thu, 01 Feb 2018 07:52 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने एसडीएम से की स्टंप विक्रेताओं की शिकायत
सरधना। स्टांप को निर्धारित से अधिक दर पर बेचे जाने का आरोप लगाकर कुछ अधिवक्ता बृहस्पतिवार को एसडीएम राकेश कुमार सिंह से मुलाकात की। आरोप लगाया कि कुछ स्टांप विक्रेता अवैध वसूली कर रहे हैं। इतना ही नहीं ये अधिवक्ताओं और आम लोगों से अभद्रता भी करते हैं। इस पर एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कार टूटी पुलिया से टकराई, तीन घायल
सरधना। दौराला मार्ग स्थित पुलिस चौकी से चंद कदम एक कार बृहस्पतिवार देर शाम टूटी पुलिया से टकरा गई। इस पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी राहुल, अश्वनी, अर्जुन कार में सवार होकर बृहस्पतिवार दोपहर अपनी बहन के यहां रतौली में रिश्तेदारी में आए थे। वे शाम को सरधना से दौराला की तरफ जा रहे थे। उधर, पुलिस चौकी से चंद कदम दूर पुलिया कई महीने से टूटी पड़ी है। जिसके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं। देर शाम पुलिया के निकट अंधेरा होने पर चालक को टूटी पुलिया दिखाई नहीं दी और कार उससे टकराकर सड़क पर पलट गई। इससे कार सवार चालक अश्वनी, राहुल और अर्जुन घायल हो गए। घायलों को लोगों ने निकट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद टूटी पुलिया दुरुस्त नहीं कराई गई। लोगों ने जल्द ही टूटी पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed