{"_id":"5a6f2f204f1c1b93268b719f","slug":"151723620317-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपसाड में छज्जा निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद गर्माया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपसाड में छज्जा निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद गर्माया
Updated Mon, 29 Jan 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार ने थाना पुलिस को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
कपसाड़ गांव में मकान में छज्जे के निर्माण को लेकर दो पक्षों में कई माह से विवाद चल रहा है। एक पक्ष द्वारा मकान निर्माण के दौरान छज्जा डालने को लेकर विवाद हुआ तो पुलिस ने छज्जे के लिंटर निर्माण को रुकवा दिया। अब दूसरा पक्ष छज्जे का लिंटर डाल रहा है तो विरोधी पक्ष ने थाना पुलिस व तहसीलदार से मामले की शिकायत की। तहसीलदार पवन जायसवाल ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
कपसाड़ गांव निवासी संपत सिंह पुत्र दमाके ने सोमवार को थाना पुलिस व तहसीलदार से दूसरे पक्ष पर गलत तरीके से रास्ते की भूमि पर मकान निर्माण के दौरान छज्जा निर्माण करने के प्रयास का आरोप लगाया। संपत सिंह ने बताया कि वह अपनी भूमि में मकान निर्माण के दौरान छज्जा बनवा रहा था। तभी विपक्षी रूडे ने विरोध कर दिया। पुलिस से मिलकर जबरन उसका छज्जे का निर्माण रुकवा दिया था। अब रूडे पक्ष मकान निर्माण कर रहा है। वह विवादित भूमि पर मकान निर्माण के दौरान छज्जा बनाने का प्रयास कर रहा है। संपत की शिकायत पर तहसीलदार पवन जासवाल ने थाना पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।