फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रांसलेम मवाना को मिला टाप सीबीएसई स्कूल श्रेणी अवार्ड।

ट्रांसलेम मवाना को मिला टाप सीबीएसई स्कूल श्रेणी अवार्ड।

Mon, 29 Jan 2018 07:40 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसलेम मवाना को मिला टाप सीबीएसई स्कूल श्रेणी अवार्ड।
मवाना।
विज्ञापन

सेंटर फॉर एजुकेशनल डेवलपमेंट दिल्ली द्वारा आयोजित इंटरनेशनल एडू समिट एवं एडू अवार्ड में ट्रांसलेम एकेडमी मवाना को टॉप सीबीएसई अवार्ड मिला।
ट्रांसलेम एकेडमी मवाना के प्रधानाचार्य धीरज कुमार आर्या ने बताया कि 27 और 28 जनवरी को सेंटर फॉर एजुकेशनल डेवलपमेंट दिल्ली ने द्वितीय इंटरनेशनल एडू समिट एवं एडू अवार्ड्स कार्यक्रम में डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल फॉर एक्सीलेंस लीडरशिप 2018 द लीला एमबियंस कन्वेंशन होटल में आयोजित किया। जिसमें ट्रांसलेम एकेडमी मवाना को टॉप सीबीएसई स्कूल अवार्ड प्रदान किया गया। ये अवार्ड प्रधानाचार्य धीरज कुमार आर्या को सीबीएसई के पूर्व डॉयरेक्टर जी बाला सुब्रह्मण्यम, सीईडी संस्था के डायरेक्टर प्रियदर्शी नायक एवं शशि पांडे द्वारा प्रदान किया। इस कार्यक्रम में कनाडा, नेपाल, मॉरीशस आदि देशों से आए प्रधानाचार्यों ने शिरकत की। प्रधानाचार्य ने इस अवार्ड का श्रेय विद्यालय प्रबंधन के सहयोग एवं स्टाफ के समर्पण को दिया।


वोट की ताकत पहचानें मतदाता
मवाना। अटौरा रोड पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शहर काजी मौलाना नफीस अहमद खां कासमी ने लोगों से वोट की ताकत को पहचानने का आह्वान किया।
अटौरा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में शहर काजी मौलाना नफीस अहमद खां कासमी ने संबोधन में कहा कि एक भी वोट बेकार नहीं होने दें। वोट की ताकत से ही सरकारें चुनी जाती हैं। तहसीलदार अमित कुमार भारतीय ने कहा कि कम मतदान चिंता का विषय है। लोगों से अपने मत की ताकत को पहचानकर उसका प्रयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजित बिलाल मंसूरी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में ताज मोहम्मद, अमीर आजम कुरैशी, फारुख अंसारी, शाहजमाल, निशात, शादाब मंसूरी, नूर मोहम्मद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed