फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एमडीए की नहीं चलने देगें मनमानी

एमडीए की नहीं चलने देगें मनमानी

Wed, 24 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
एमडीए की नहीं चलने देगें मनमानी
मोदीपुरम। खसरा संख्या 328 पल्हैड़ा पर बसे परिवारों के लिए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंचायत की। इसमें कहा गया कि मेरठ विकास प्राधिकरण ने इन परिवारों के समायोजन प्रस्ताव पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता करते हुए भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने कहा कि मेरठ विकास प्राधिकरण के पास कोई दस्तावेज नहीं है। जिसके आधार पर वे इस जमीन और मकानों पर कब्जा ले सके। जिला उपाध्यक्ष मेहराज मलिक एडवोकेट ने कहा कि ऐसी स्थिति में एमडीए कब्जा नहीं ले सकता। इसलिए एमडीए जल्द ही इनके समायोजन पर निर्णय ले। भाकियू के संगठन मंत्री संजय चौधरी ने कहा कि यदि एमडीए ने मनमानी की तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंगलवार को एमडीए टीम द्वारा खसरा संख्या 328 से कब्जा मुक्त कराना था, लेकिन बारिश होने के कारण एमडीए टीम ने अभियान को स्थगित कर दिया। एमडीए टीम के इस अभियान को देखते हुए ही भाकियू द्वारा पंचायत आहुत की गई थी। इस दौरान पंचायत में ईलम सिंह, विनोद जिटौली, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed