फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विदाई समारोह आयोजित।

विदाई समारोह आयोजित।

Mon, 22 Jan 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
विदाई समारोह आयोजित।
परीक्षितगढ़।
विज्ञापन

गांव अमरसिंहपुर में स्थित ओम शान्ति इंटर कालेज में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को तिलक लगाकर बोर्ड परीक्षिाओं में सफलता की मंगल कामना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। वहीं, छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के चेयरमैन डा. सुशील चौधरी एवं प्रबंधक मुदित त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। यहां पर शिवानी, जानशी, अर्चना, शौबी, छवि, कनिका ने रंगारंग कार्यक्रम एवं लघु नाटिका प्रस्तुत की। कक्षा नौ की छात्राओं ने कक्षा 10 छात्राओं को एवं कक्षा 11 की छात्राओं ने कक्षा 12 की छात्राओं को तिलक लगाकर तथा उपहार भेंट करते हुए बोर्ड परीक्षाओं में सफलता की मंगल कामना की। विदाई समारोह में कक्षा 12 से अनामिका एवं अनुष्का मिस फेयरवेल तथा अर्जुन मिस्टर फेयरवेल चुने गए। कालेज के प्रबंधक मुदित त्यागी ने छात्र-छात्राओं की सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन का महत्व समझो। छात्र-छात्राएं अनुशासित रहते हुए राष्ट्र के विकास को अपना लक्ष्य मानकर कार्य करें। चेयरमैन डॉ. सुशील चौधरी ने सभी छात्राओं को पढ़ाई को जारी रखते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश सेवा में कार्य कर अन्य ग्रामीण बालिकाओं के लिए रोल मॉडल बनने को प्रेरित करें। कार्यक्रम का संचालन रिया एवं श्रद्धा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुनीता रानी, रानी चौहान, मीनाक्षी, रविता, माहित, रविता सिंह, वर्षा, बीना, आदेश त्यागी, रूबी, सबीहा, सोनिया यादव, आरती, नीरज शर्मा, रविन्द्र, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंदिर के स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन
परीक्षितगढ़। नगर के मवी रोड स्थित मां महाकाली मंदिर का 17वां स्थापना दिवस यज्ञ मंत्रोच्चार के साथ 51 कन्याओं को भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित शांतिस्वरूप शर्मा ने यज्ञ एवं हवन मंत्रोच्चार के साथ किया। जिसके यज्ञमान धर्मवीर प्रजापति एवं पत्नी चमेली रहीं। मंदिर के पुजारी धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि मां महाकाली मंदिर की स्थापना 2002 में की गई थी। यहां श्रद्धालुओं का विश्वास दिनोंदिन बढ़ रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां की भक्तों पर अनुकंपा रही। जिसके चलते सोमवार को मां महाकाली का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिसमें 51 कन्याओं को प्रसाद का भोग लगाकर विशाल भंडारे का शुभारंभ किया। इस मौके पर सोमवीर प्रजापति, वेदप्रकाश, मान सिंह, नरेंद्र खजूरी, रघुनाथ चौधरी, चंदरू, चेतन, मुकेश गुप्ता, जिनेश गर्ग, विशाल राज, विष्णुशरण, अजीत भगत, धर्मपाल प्रजापति, मुन्नी देवी, कविता देवी, नरेश बंसल, बॉबी, केतन, सत्ते गुर्जर, धर्मपाल कोरी, मिन्टू कर्णवाल, संजीव प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, नरेश गुर्जर, एमके प्रजापति आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed