फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रार्धना-फरीदपुर मार्ग पर 1

रार्धना-फरीदपुर मार्ग पर 1

Mon, 22 Jan 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
रार्धना-फरीदपुर मार्ग पर 1
सरधना।
विज्ञापन

मेरठ जनपद की सीमा के छोर पर बसे भाजपा विधायक संगीत सोम के पैतृक गांव में जाने वाली मुख्य सड़क साढे़ 18 लाख रुपये की लागत से बनेगी। सड़क के चौड़ीकरण एवं सुद़ढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को विधायक संगीत सोम ने सड़क का शिलान्यास किया। यहां विधायक ने ठाकुर चौबीसी के लोगों के सामने अपना दर्द बयां किया।

विधायक संगीत सोम ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान वह पांच वर्षों तक विधायक रहने के बाद भी सड़क निर्माण नहीं करा सके। इसके पीछे स्वयं सीएम अखिलेश यादव थे। ग्रामीण क्षेत्र में सात मीटर चौड़ी की बनने वाली फरीदपुर की पहली सड़क होगी। अब गांव के लिए महज तीन मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए उनकी पहल पर प्रदेश सरकार को पीडब्लूडी के प्रावधान में संशोधन करना पड़ा। ठाकुर चौबीसी में ज्वालागढ़ चौराहा से रार्धना-फरीदपुर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। साढे़ 18 करोड़ रुपये से अधिक लागत से बनने वाली सड़क का सोमवार को विधायक संगीत सोम ने रार्धना की सब्जी मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिलान्यास किया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र में कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के बारे में भी विधायक संगीत सोम ने ठाकुर चौबीसी के लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर कहा कि देर से ही सही उनके गांव की सड़क बनने जा रही है। इस सड़क से ग्रामीण क्षेत्र में सात मीटर चौड़ाई की सड़क बनने का रास्ता साफ हो गया है। इससेे पूर्व देहात में तीन मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाता रहा है। इस सड़क निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में ठाकुर चौबीसी के प्रत्येक गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जल्द से जल्द पूरा किए जाने में सहयोग करें। संगीत सोम ने कहा कि इस मार्ग पर पड़ने वाली पुलिया, रजवाहा पुल का भी चौड़ीकरण किया जाएगा। इस संबंध में सिंचाई भाग से भी मंजूरी ले ली गई है। विधायक संगीत सोम ने कहा कि जल्द ही अन्य कई विकास की सौगात क्षेत्र को देने जा रहे हैं। उन पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रेशपाल सिंह कपसाड़ ने की तथा संचालन वीरदमन ने किया। पीडब्लूडी अधिकारियों ने विधायक संगीत सोम को एक बैग और प्रदेश की विभिन्न योजनाओं वाली बुक भेंट करके सम्मानित किया। यहां रार्धना प्रधान के पुत्र अमित राणा, दौलतपुर ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह राणा, विनोद मैनेजर रार्धना, दिनेश रार्धना, चेयरमैन शिवकुमार, मुकेश प्रधान कपसाड़, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अटेरना किरणपाल सिंह, अक्खेपुर प्रधान सेतू, गौरव प्रधान शाहपुर, विनोद कुशावली, कुशावली प्रधान सुनील कुमार, भूपेंद्र सिंह राणा अटेरना, सचिन खटीक, राकेश राणा, शिवकुमार प्रधान फरीदपुर, एईपीडब्लूपीडी,जगदेव सिंह,रविंद्र सिंह जेई, सचिन कुमार जेई, सनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
सरधना क्षेत्र के विधायक ठा. संगीत सोम ने पैत्रिक गांव की सड़क का किया उद्घाटन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर कसे तंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed